टिम शेफर्ट ने तोड़ा डेविड मिलर का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड को दिलाई धमाकेदार जीत
टिम शेफर्ट ने तोड़ा डेविड मिलर का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड को दिलाई धमाकेदार जीत
टिम शेफर्ट ने 42 बॉल में 65 रन की पारी खेली, इस पारी में उन्होंने सात चौके और तीन छक्के लगाए.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - February 8, 2026 4:05 PM IST
Tim Seifert
Tim Seifert Records: न्यूजीलैंड के ओपनर टिम शेफर्ट ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अर्धशतक जड़ा, जिससे न्यूजीलैंड की टीम ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ शुरुआत की.
टिम शेफर्ट ने 42 बॉल में 65 रन की पारी खेली, इस पारी में उन्होंने सात चौके और तीन छक्के लगाए. टिम शेफर्ट ने इस पारी के साथ बड़ा रिकॉर्ड बनाया. उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया.
Add Cricket Country as a Preferred Source
टिम शेफर्ट ने डेविड मिलर का रिकॉर्ड तोड़ा
इस मैच में टिम शेफर्ट ने टी-20 इंटरनेशनल में दो हजार रन पूरे कर लिए. उन्होंने 1395 बॉल में यह कारनामा किया. उन्होंने डेविड मिलर को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 1398 बॉल में 2000 टी-20 इंटरनेशनल रन बनाए थे. सूर्य कुमार यादव इस लिस्ट में टॉप पर है, जिन्होंने 1164 बॉल में 2000 रन बनाए थे.
फुल मेम्बर में T20I में 2000 रन बनाने वाले सबसे तेज़ खिलाड़ी (गेंदों के आधार पर)
टिम शेफर्ट इस समय शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में साल 2025 से 19 इनिंग में 45.40 की औसत और 163.4 की स्ट्राइक रेट से 727 रन बनाए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 97 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है.
न्यूजीलैंड ने पांच विकेट से जीता मुकाबला
अफगानिस्तान के 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर सीफर्ट की 42 गेंद में तीन छक्कों और सात चौकों से 65 रन की पारी की बदौलत 17.5 ओवर में पांच विकेट पर 183 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की. सीफर्ट ने ग्लेन फिलिप्स (42 रन, 25 गेंद, सात चौके, एक छक्का) के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 गेंद में 74 रन की साझेदारी भी की जिससे न्यूजीलैंड की टीम दूसरे ओवर में 14 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद वापसी करने में सफल रही.
इससे पहले अफगानिस्तान ने अनुभवी गुलबदिन नायब (63 रन, 35 गेंद, चार छक्के, तीन चौके) के शानदार अर्धशतक और सेदिकुल्लाह अटल (29 रन, 24 गेंद) के बीच उनकी तीसरे विकेट की 51 गेंद में 79 रन की साझेदारी से छह विकेट पर 182 रन बनाए थे.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.