• Home
  • News
  • Tim seifert James neesham power new zealand to 4-1 series win over pakistan

NZ VS PAK: जिमी नीशम का पंजा, टिम सीफर्ट की तूफानी पारी, न्यूजीलैंड का सीरीज पर 4-1 से कब्जा

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 128 के स्कोर पर रोक दिया और लक्ष्य को सिर्फ दस ओवर्स में हासिल कर लिया. टिम सीफर्ट ने 38 गेंदों पर नाबाद 97 रनों (06 चौके, 10 छक्के) की तूफानी पारी खेली.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 26, 2025, 07:32 PM IST

Published On Mar 26, 2025, 07:32 PM IST

Last UpdatedMar 26, 2025, 07:32 PM IST

NZ Cricket team

(Image credit- IANS)

NZ VS PAK 5th T20I: जिमी नीशम के पांच विकेट के बाद टिम सीफर्ट ने 38 गेंदों पर नाबाद 97 रनों (06 चौके, 10 छक्के) की तूफानी पारी खेली, जिससे न्यूजीलैंड ने अंतिम टी20 मैच में पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया. बुधवार को स्काई स्टेडियम में पांचवें और अंतिम टी20 मैच में आठ विकेट से जीत हासिल कर न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 4-1 से सीरीज अपने नाम कर ली.

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 128-9 पर रोक दिया और लक्ष्य को सिर्फ दस ओवर्स में हासिल कर लिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्तान ने अपने आखिरी पांच विकेट सिर्फ 22 रन पर गंवाए

टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला करते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने तुरंत ही पाकिस्तान पर दबाव बना दिया. विल ओ’रूर्के और जैकब डफी ने शुरुआत में ही विकेट चटका दिए, जिससे मेहमान टीम का स्कोर पावरप्ले में 24/3 हो गया., पाकिस्तान की पारी कभी गति नहीं पकड़ पाई, नीशम ने बीच के ओवरों में कहर बरपाया और उनके स्पैल के कारण पाकिस्तान का स्कोर आधे समय में 5 विकेट पर 52 रन हो गया. इसके बाद कप्तान सलमान आगा और शादाब खान ने 35 गेंदों में 54 रनों की साझेदारी की, जिसके बाद पाकिस्तान ने अपने आखिरी पांच विकेट सिर्फ 22 रन पर गंवा दिए और 128 रन पर सिमट गया.

‘टिम सीफर्ट की धमाकेदार पारी

129 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी फिन एलन (27) और सीफर्ट ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया और मेजबान टीम को टी20 इतिहास में अब तक के सबसे बड़े पावरप्ले स्कोर 92/1 पर पहुंचा दिया. इसके तुरंत बाद सुफियान मुकीम ने एलन और मार्क चैपमैन को आउट कर दिया. लेकिन, सीफर्ट, जिन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया, ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए शादाब खान के अंतिम ओवर में चार छक्के जड़कर मैच को खत्म कर दिया, जिसमें लगातार तीन छक्के शामिल थे, जिससे मैच और सीरीज दोनों ही न्यूजीलैंड के हिस्से में चली गयी.

संक्षिप्त स्कोर:

पाकिस्तान- 20 ओवर में 128/9 (सलमान आगा 51, शादाब खान 28; जेम्स नीशम 5-22)

न्यूजीलैंड-10 ओवर में 131/2 (टिम सीफर्ट 97, सूफ़ियान मुकीम 2-6)

INPUT- IANS

Editor's Pick