add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

NZ vs AFG T20 WC 2026: टिम शेफर्ट ने खेली तूफानी पारी, न्यूजीलैंड की टी20 वर्ल्ड कप में जीत से शुरुआत

न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 183 रन का टारगेट था, न्यूजीलैंड ने पांच विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 8, 2026 3:27 PM IST

NZ VS AFG: टिम शेफर्ट की तूफानी पारी से न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ शुरुआत की है. न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 183 रन का टारगेट था, न्यूजीलैंड ने पांच विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया.

अफगानिस्तान ने 20 ओवर में छह विकेट पर 182 रन बनाए. गुलबदीन नईब ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए. सेदिकुल्लाह अटल ने 29 और रहमानुल्लाह गुरबाज ने 27 रन का योगदान दिया. न्यूजीलैंड की टीम ने इस टारगेट को 17.5 ओवर में हासिल कर लिया. टिम शेफर्ट ने 42 बॉल में 65 रन की पारी खेली. और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. न्यूजीलैंड की टीम का टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह सबसे बड़ा रन चेज है. इससे पहले न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2021 में अबूधाबी में 167 रन का टारगेट चेज किया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यह अफगानिस्तान के खिलाफ भी टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा टारगेट चेज है. टी20 वर्ल्ड कप मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ पिछला सबसे बड़ा टारगेट 2016 में ईडन गार्डन्स में हुआ था, जब श्रीलंका ने 154 रन का टारगेट चेज किया था.

टिम सेफर्ट- ग्लेन फिलिप्स के बीच 74 रन की साझेदारी

एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 183 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी न्यूजीलैंड को पारी के दूसरे ओवर में ही लगातार गेंदों पर मुजीब उर रहमान ने फिन एलेन और रचिन रवींद्र के रूप में दो बड़े झटके दिए थे, मुजीब उर रहमान ने दोनों को बोल्ड कर दिया. दो विकेट 14 रन पर गंवाकर न्यूजीलैंड मुश्किल में थी. पारी की शुरुआत करने आए विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सेफर्ट ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला. फिलिप्स 25 गेंद पर 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए, इस समय कीवी टीम का स्कोर 88 रन था, इसके बाद सेफर्ट ने मार्क चैपमेन के साथ चौथे विकेट के लिए 36 रन जोड़े.

टिम सेफर्ट ने खेली 65 रन की पारी

टिम सेफर्ट चौथे विकेट के रूप में 42 गेंद पर 3 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुए. सेफर्ट की इस पारी ने ही न्यूजीलैंड की जीत का रास्ता खोला. मार्क चैपमेन 17 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हुए. डेरिल मिचेल ने 14 गेंद पर 25 और कप्तान मिशेल सेंटनर ने 8 गेंद पर 17 रन बनाकर टीम का स्कोर 17.5 ओवर में 5 विकेट पर 183 तक पहुंचाकर टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी.

अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान को छोड़ कोई भी गेंदबाज प्रभावी नजर नहीं आया. रहमान ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए। ओमरजाई ने 3.5 ओवर में 40 रन देकर , राशिद खान ने 4 ओवर में 36 रन देकर एक विकेट लिए, मोहम्मद नबी ने एक ओवर में 18 रन लुटाकर एक विकेट लिए.

गुलबदीन नायब ने अफगानिस्तान के लिए जड़ा अर्धशतक

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने वाली अफगानिस्तान ने 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए थे. अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नायब ने 35 गेंद पर 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 63 रन की पारी खेली थी. रहमनुल्लाह गुरबाज ने 22 गेंद पर 27, सेदिकुल्लाह अटल ने 24 गेंद पर 29, दरवेस रसूली ने 13 गेंद पर 20, अजमतुल्लाह ने 7 गेंद पर 14 और नबी ने नाबाद 7 गेंद पर 10 रन बनाए. न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने 2 और मैट हेनरी, जैकब डफी और रवींद्र ने 1-1 विकेट लिए.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/