- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Tim southee sophie devine honoured with new zealand crickets peers award 3994157
भारत को करारी शिकस्त देने का टिम साउदी को मिला बड़ा इनाम, NZC ने उठाया ये कदम
टेस्ट और वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड ने अपने घर पर भारत को क्लीन स्वीप कर दिया था.
Published On Apr 08, 2020, 04:41 PM IST
Last UpdatedApr 08, 2020, 04:41 PM IST
गेंदबाज टिम साउदी (Tim Southee) को न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) को भारत के खिलाफ साल की सीरीज के दौरान शानदार प्रदर्शन का इनाम दिया. न्यूजीलैंड प्लेयर्स एसोसिएशन (NZPA) के साल के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया. महिलाओं की श्रेणी में सोफी डिवाइन (Sophie Devine) को यह पुरुस्कार मिला. कोरोनावायरस के कहर के चलते पुरुस्कार समारोह ऑनलाइव ही आयोजित किया गया था.
टिम साउदी ने भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान कुल 14 विकेट अपने नाम किए थे. यह दूसरा मौका है जब उन्होंने इस अवॉर्ड पर कब्जा किया है. इससे पहले कप्तान केन विलियमसन तीन बार और रोस टेलर दो बार यह अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं.
एनजेडपीए द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया, ‘‘टिम साउदी ने करीबी मुकाबले में कई खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा और भारत के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में अपने शानदार प्रदर्शन के लिये अपने करियर में दूसरी बार ‘द प्लेयर्स कैप’ हासिल की.’’
डेनियल विटोरी ने साउदी को कैप देकर सम्मानित करने के बाद कहा, ‘‘टिम के लिये यह यादगार वर्ष रहा और वह इस पुरस्कार के वास्तविक हकदार थे.’’
यह पुरस्कार भी आनलाइन ही दिया गया क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण सभी प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम रद्द या स्थगित कर दिये गये हैं.