• Home
  • News
  • Tim southee take second hat tricks in T20 Internationals

टिम साउदी का टी-20 इंटरनेशनल में दूसरा हैट्रिक, इस गेंदबाज के रिकॉर्ड की बराबरी की

भारत की पारी के 20वें ओवर में टिम साउदी ने लगातार तीन गेंदों पर हार्दिक पांड्या, दीपक हूडा और वाशिंगटन सुंदर को पवेलियन भेजा.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Nov 20, 2022, 02:49 PM IST

Published On Nov 20, 2022, 02:49 PM IST

Last UpdatedNov 20, 2022, 02:49 PM IST

Tim southee

Tim southee (Photo-ICC Twitter)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मैच में तेज गेंदबाज टिम साउदी ने हैट्रिक लिया. टी-20 इंटरनेशनल में साउदी का यह दूसरा हैट्रिक है. लसिथ मलिंगा के बाद वह दूसरे गेंदबाज बने हैं, जिन्होंने टी-20 में दो हैट्रिक लिया है.

भारत की पारी के 20वें ओवर में टिम साउदी ने लगातार तीन गेंदों पर हार्दिक पांड्या, दीपक हूडा और वाशिंगटन सुंदर को पवेलियन भेजा. साउदी की इस हैट्रिक की बदौलत 20वें ओवर में भारतीय टीम सिर्फ पांच रन बना सकी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

साउदी ने इससे पहले साल 2010-11 में पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 में अपनी पहली हैट्रिक ली थी. उन्होंने उस मैच में लगातार तीन गेंदों पर युनूस खान, मो. हफीज और उमर अकमल को आउट किया था. साउदी के अलावा जैकब ओरम और माइकल ब्रेसबेल ही न्यूजीलैंड के खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टी-20 में हैट्रिक लिया है.

यह भी पढ़ें:

सूर्यकुमार के बवंडर से हिला न्यूजीलैंड, तूफानी शतक ठोक लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

साउदी ने लसिथ मलिंगा की बराबरी की: 

टिम साउदी के अलावा श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के नाम टी-20 इंटरनेशनल में दो हैट्रिक है. मलिंगा ने 2016-17 में बांग्लादेश और 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक लिया था.

Editor's Pick