- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Time to find replacement for MS Dhoni, says Ajit Agarkar
टीम इंडिया को एम एस धोनी का विकल्प तलाशने की जरूरत: अजीत अगरकर
अजीत अगरकर ने कहा कि भारत को धोनी के बिना खेलने की आदत डालनी चाहिए
Published On Nov 05, 2017, 11:11 PM IST
Last UpdatedNov 05, 2017, 11:11 PM IST

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर ने महेंद्र सिंह धोनी पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अब टीम इंडिया को टी20 में धोनी के विकल्प को तलाशना शुरू कर देना चाहिए। दूसरे मैच में भारत की हार के बाद ईएसपीएन क्रिकइंफो से बातचीत में अगरकर ने कहा, ‘मेरा मानना है कि अब वक्त आ गया है कि टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया धोनी के विकल्प को तलाशे। धोनी टी20 के मुताबिक बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं। धोनी पहले पिच पर वक्त बिताते हैं और इसके बाद वो बड़े शॉट खेलते हैं लेकिन टी20 में आपको आते ही बड़े शॉट खेलने होते हैं।’
दूसरे मैच में धोनी को मिला भरपूर मौका: अगरकर ने ये भी कहा कि कई लोग बोल रहे थे कि न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में धोनी को ऊप बल्लेबाजी करने आना चाहिए लेकिन वो 10वें ओवर में पिच पर आ गए थे। उनके पास 10 ओवर थे और टी20 क्रिकेट में ये काफी ज्यादा होते हैं इसके बावजूद धोनी इन ओवरों में तेजी से रन नहीं बना सके। आपको देखना होगा कि आपका कप्तान आपसे बिलकुल अलग है और आते ही तेजी से खेलता है ऐसे में आप गेंदों को खाली नहीं जाने दे सकते।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-new-zealand-rain-threat-looms-over-3rd-t20i-at-thiruvanathapuram-657633″][/link-to-post]
हालांकि अगरकर ने ये भी कहा कि वनडे में धोनी अभी खेल सकते हैं और वनडे में उनकी भूमिका अलग है लेकिन टी20 में अब भारत को धोनी के बिना खेलने की आदत डालनी चाहिए। टीम में धोनी के अलावा भी कई अनुभवी खिलाड़ी हैं जो टीम को जीत दिला सकते हैं। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में धोनी ने 37 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी में धोनी ने 2 चौके और 3 छक्के ठोके थे। हालांकि धोनी ने बड़े शॉट आखिर में मारे थे और मैच में एक समय वो ज्यादा गेंदों में कम रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे।