टीम इंडिया के पूर्व पेसर को केरल रणजी टीम का हेड कोच बनाया गया, व्हाटमोर की जगह लेंगे
टीनू योहानन ने मोहाली में 2001 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था
Published On Jun 02, 2020, 12:32 PM IST
Last UpdatedJun 02, 2020, 12:32 PM IST
Tinu Yohannan @twitter
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज टीनू योहानन (Tinu Yohannan) को को केरल क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है. वह ऑस्ट्रेलिया के डेव व्हाटमोर की जगह लेंगे. केरल क्रिकेट संघ (KCA) ने सोमवार को ऑनलाइन मीटिंग के जरिए फैसला लिया.
योहानन ने मोहाली में 2001 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था और इसी के साथ वह केरल से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने थे.
टीनू ने भारत के लिए तीन टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले हैं. दोनों प्रारूपों में उनके नाम पांच-पांच विकेट हैं. केरल के लिए उन्होंने 59 प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 145 विकेट लिए हैं.
तब एक मैच जीत सकी थी टीम
व्हाटमोर की देखरेख में केरल ने 2017-18 रणजी ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई थी. इसके बाद उनका साल दर साल प्रदर्शन अच्छा रहा जिसमें सेमीफाइनल में पहुंचना भी शामिल रहा. 2019-20 सीजन में खराब प्रदर्शन का खामियाजा केरल को भुगतना पड़ा जिससे वह एलीट ग्रुप सी में खिसक गया. पूरे सीजन में उसने सिर्फ एक मैच जीते.
‘मेरे लिए कोई अनजान नहीं’
इस मौके पर योहानन ने कहा, ‘मेरे लिए यह रोमांचकारी चैलेंज है. मैं इस फैमिली का हिस्सा हूं और मेरे लिए कोई अनजान खिलाड़ी नहीं है. मेरा लक्ष्य उस माहौल को तैयार करने का होगा जहां खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें.’