Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 27, 2025 5:08 PM IST

ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 2011 के बाद टेस्ट मैचों में जीत का इंग्लैंड का इंतजार समाप्त हो गया है. मेलबर्न में खेले गए एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने चार विकेट से जीत हासिल की है. सीरीज गंवा चुकी इंग्लैंड के लिए यह जीत उसके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाली है. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि जीत के बाद बहुत अच्छा लग रहा है, इसके लिए टीम के खिलाडियों ने काफी मेहनत की है.
बेन स्टोक्स ने कहा, जीत सच में बहुत अच्छी लग रही है, सभी ने इसके लिए बहुत मेहनत की है, यह जीत बेहद खास है. उन्होंने कहा कि हम सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि बहुत से लोगों के लिए खेलते हैं, दुनिया में हम कहीं भी जाएं, हमें जबरदस्त समर्थन मिलता है, शोर, नारे, लगाते हैं, हम सभी इसे सुनते और महसूस करते हैं, मुझे पता है कि हमारे बहुत से फैन अभी उत्साहित होंगे.
उन्होंने कहा, इस मैच से पहले काफी कुछ हुआ, लेकिन लड़कों का मैदान पर उतरना, फोकस रहना, और जिस तरह से उन्होंने प्रदर्शन किया, वह इस टीम के बारे में बहुत कुछ कहता है, खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ और मैनेजमेंट को बहुत बड़ा श्रेय कि उन्होंने उस चीज पर ध्यान दिया जो जरूरी थी. स्टोक्स ने कहा कि हम जानते थे कि यह आसान चेज नहीं था, पिच में बहुत कुछ था, और गेंदबाज हमेशा गेम में थे, मैसेज यह था कि पॉजिटिव रहें, बॉलर्स को सेटल न होने दें, और उन्हें मुश्किल एरिया में दौड़कर हिट करते रहने के लिए कहें.
इंग्लिश कप्तान ने कहा, मुझे लगा कि जिस तरह से हमने इंटेंट और अनुशासन दिखाया, वह शानदार था, इसमें हिम्मत चाहिए थी, लेकिन लड़कों ने इसे बहुत अच्छे से संभाला. बेन स्टोक्स ने पहली पारी में 5 विकेट लेने वाले जोश टंग और दूसरी पारी में 40 रन बनाने वाले जैकब बेथेल की प्रशंसा की.
🗣 We've got the win but it's not what you want, really. It was heavily sided to one skill of the game. I'm real proud of the way in which we went about it."
Ben Stokes discusses the wicket at the MCG after England's victory on day two 👀 #TheAshes pic.twitter.com/nM5e3fxDNW— Cricket on TNT Sports (@cricketontnt) December 27, 2025TRENDING NOW
मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था, ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 152 रन पर सिमट गई थी, इंग्लैंड पहली पारी में 110 रन पर ऑल आउट होकर 42 रन से पिछड़ी थी. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 132 रन पर सिमट गई, इंग्लैंड को जीत के लिए 175 का लक्ष्य मिला था, इंग्लैंड ने छह विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीता. मैच में सात विकेट लेने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग प्लेयर ऑफ द मैच रहे.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
