add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Tokyo Paralympics 2020: राष्‍ट्रपति-प्रधानमंत्री ने सिल्‍वर मेडल जीतने पर Bhavinaben Patel को दी बधाई, 'देश का नाम गौरव किया'

Tokyo Paralympics 2020: Bhavinaben Patel पैरालंपिक खेलों में देश के लिए पदक जीतने वाली भारत की दूसरी महिला एथलीट हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - August 29, 2021 12:54 PM IST

Tokyo Paralympics 2020: अपने पहले ही पैरालंपिक में सिल्‍वर मेडल जीतने वाली एथलीट भावनाबेन पटेल (Bhavinaben Patel)  को बधाईयां मिलने का तांता लगा गया है. राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने टोक्‍यो पैरालंपिक में सिल्‍वर जीतने पर भावनाबेन पटेल के खेल की सराहना की.

फाइनल में प्रवेश कर भावनाबेन पटेल (Bhavinaben Patel) पहले ही गोल्‍ड या सिल्‍वर में से एक पदक पक्‍का कर चुकी थी. फाइनल में उन्‍हें चीन की एथलीट झाउ यिंग से शिकस्‍त झेलनी पड़ी.  उन्‍हें टेबल टेनिस क्लास 4 स्पर्धा के महिला एकल फाइनल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी के खिलाफ 0-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा लेकिन वह पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनने में सफल रहीं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘भाविना पटेल ने पैरालंपिक में रजत पदक जीतकर भारतीय दल और खेल प्रेमियों को प्रेरित किया है. आपकी असाधारण प्रतिबद्धता और कौशल ने भारत को गौरवांवित किया है. इस शानदार उपलब्धि पर आपको मेरी ओर से बधाई.’’

चौंतीस साल की भाविना (Bhavinaben Patel) को पैरालंपिक की दो बार की स्वर्ण पदक विजेता झाउ के खिलाफ 19 मिनट में 7-11 5-11 6-11 से हार का सामना करना पड़ा.

TRENDING NOW

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भाविना पटेल ने इतिहास रचा. उन्होंने एतिहासिक रजत पदक जीता है. इसके लिए उन्हें बधाई. जीवन में उनकी यात्रा प्रेरणादायी है और यह अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ेगी.’’

प्रधानमंत्री ने भाविनाबेन (Bhavinaben Patel) से बात भी की और उन्हें इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी. उन्होंने इस खिलाड़ी को भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दी.