This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Tokyo Paralympics 2020: फाइनल में हार पर बोलीं Bhavinaben Patel, 'मैं नर्वस हो गई थी...'
Tokyo Paralympics 2020: Bhavinaben Patel को फाइनल में चीन की खिलाड़ी से शिकस्त झेलनी पड़ी. हालांकि वो सिल्वर मेडल अपने नाम करने में सफल रही.
Written by India.com Staff
Last Published on - August 29, 2021 3:22 PM IST

Tokyo Paralympics 2020: टोक्यो पैरालंपिक में टेबल टेनिस में गोल्ड से चूकी भारत की भाविना बेन पटेल (Bhavinaben Patel) सिल्वर मेडल से संतुष्ट नहीं हैं. भाविना का ये पहला ही पैरालंपिक है जिसमें सिल्वर जीतना कोई कम बड़ी उपलब्धि नहीं है. मैच के बाद भाविना ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए फैन्स से कहा कि अगली बार चीन की जोउ यिंग के खिलाफ खेलते हुए आपको एक अलग ही भाविना नजर आएगी.
टोक्यो पैरालंपिक के फाइनल में पहुंचते ही भाविना (Bhavinaben Patel) ने अपना पदक पक्का कर दिया था. अगर वो फाइनल में जीतती को निश्चित तौर पर गोल्ड मेडल अपने नाम करती. हालांकि हार के बावजूद भी वो पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला एथलीट बन गई हैं.
विश्व रैंकिंग में 12वें नंबर की खिलाड़ी भाविना को फाइनल मुकाबले में यिंग के हाथों 19 मिनट तक चले मुकाबले में 7-11, 5-11, 6-11 से हार का सामना करना पड़ा.
भाविना बेन पटेल (Bhavinaben Patel) ने कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि मैंने पदक जीता लेकिन साथ ही थोड़ा निराश हुई हूं. मैं थोड़ी नर्वस हो गई थी. हालांकि मैं आप सभी को आश्वस्त करती हूं कि जब भी भविष्य में मैं यिंग का सामना करूंगी तो आप एक अलग भाविना देखेंगे. उन्होंने मुझसे बेहतर खेला.”
भाविना (Bhavinaben Patel) के पति निकुल ने कहा, “हमारी शादी को चार वर्ष हो गए हैं. मैं यह कहना चाहता हूं कि वह मुझसे ज्यादा मजबूत हैं. रियो से पहले उनके दस्तावेज को लेकर कोई परेशानी थी जिसके कारण उन्होंने अवसर मिस कर दिया. हम दोनों निराश थे लेकिन मैं बहुत खुश हूं जिस तरह भाविना ने वापसी की.”
भाविना (Bhavinaben Patel) ने कहा, “अगर ऐसा नहीं होता तो मैं यहां पदक नहीं जीत पाती. मैं जिस दौर से गुजरी मैं नहीं चाहती कि जो लोग दिव्यांग है उन्हें इन चीजों का सामना करना पड़े.”
भारतीय पैरालम्पिक समिति (पीसीअई) की अध्यक्ष दीपा मलिक ने भी भाविना की जीत पर खुशी जाहिर की.
