Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 14, 2026 8:20 PM IST

ENG VS SCO: अनुभवी लेग स्पिनर आदिल रशीद के तीन विकेट के बाद टॉम बैंटन (नाबाद 63 रन) के अर्धशतक से इंग्लैंड ने शनिवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप ग्रुप सी के अहम मैच में स्कॉटलैंड को पांच विकेट से हराकर अपनी सुपर आठ की उम्मीद जीवंत रखीं.
वेस्टइंडीज से हार के बाद ग्रुप सी के महत्वपूर्ण मैच में दो बार के चैंपियन इंग्लैंड ने पहले रशीद (36 रन देकर तीन विकेट) और लियाम डॉसन (34 रन देकर दो विकेट) की मदद से स्कॉटलैंड को 19.4 ओवर में 152 रन पर ऑल आउट कर दिया. स्कॉटलैंड 12.3 ओवर में तीन विकेट पर 113 रन बनाकर अच्छी स्थिति में था और 180 रन का आंकड़ा पार करने वाला था लेकिन 14 रन में पांच विकेट गिरने से मैच का रूख बदल गया।
रशीद ने कप्तान रिकी बेरिंगटन (49) सहित तीन विकेट लेकर स्कॉटलैंड की पारी को पटरी से उतार दिया. डॉसन ने जल्दी-जल्दी दो विकेट लिए और स्कॉटलैंड की पूरी लय बिगड़ गई. इस छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने शुरू में दो ओवर में 13 रन पर दो विकेट गंवा दिए लेकिन इसके बाद बैंटन ने 41 गेंद में चार चौके और तीन छक्के जड़ित मैच विजयी पारी खेली. विल जैक्स ने ब्रैड व्हील की गेंद पर एक छक्का और एक चौका लगाकर 18.2 ओवर में जीत दिलाई, इंग्लैंड ने पांच विकेट पर 155 रन बनाए.
अपने पहले मैच में नेपाल के खिलाफ इंग्लैंड की टीम मुश्किल से जीती था लेकिन टीम वेस्टइंडीज से हार गई थी. इस जीत से वह चार अंक लेकर वेस्टइंडीज के बाद ग्रुप में दूसरे स्थान पर पहुंच गया. अब सुपर आठ में जगह पक्की करने के लिए सोमवार को इंग्लैंड का सामना इटली से होगा.
इंग्लैंड को साझेदारी की जरूरत थी और बैंटन को जैकब बेथेल (28 गेंद में 32 रन) का साथ मिला। दोनों ने 45 गेंद पर 66 रन जोड़कर पारी को संभाला. फिल साल्ट (2) और जोस बटलर (3) जल्दी आउट हो गए. बैंटन को सात रन पर जीवनदान मिला और उन्होंने इसका फायदा उठाते हुए विजयी पारी खेली. डेविडसन ने आखिरकार इस भागीदारी का अंत किया जब बेथेल का स्लॉग-स्वीप शॉट सीधे बैकवर्ड प्वाइंट पर चला गया. स्कॉटलैंड ने रन-गति पर लगाम कसी और हैरी ब्रूक का विकेट लेकर दबाव बनाया, ब्रूक स्कूप की कोशिश में शॉर्ट फाइन लेग पर ब्रैड व्हील को कैच दे बैठे जिससे इंग्लैंड का स्कोर 10.4 ओवर में चार विकेट पर 86 रन हो गया.
लेकिन बैंटन ने धैर्य बनाए रखा और 33 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। यह उनके लिए अच्छी पारी रही क्योंकि इससे पिछली तीन पारियों में वह दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच सके थे, उन्होंने और सैम कुरेन (20 गेंद में 28 रन) के साथ 46 रन की भागीदारी की।
इससे पहले रशीद के तीन विकेट और डॉसन के दो विकेट से स्कॉटलैंड की पूरी टीम को 19.4 ओवर में 152 रन पर समेट दिया। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को दो विकेट मिले. स्कॉटलैंड तीन विकेट पर 113 रन बनाकर अच्छी स्थिति में था और ऐसा लग रहा था कि टीम 200 रन का आंकड़ा पार कर लेगी जिसमें कप्तान बेरिंगटन और टॉम ब्रूस (24 रन) अच्छी लय में दिख रहे थे. अपने पहले दो ओवर में 26 रन देने के बाद रशीद ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने बेरिंगटन को अर्धशतक से एक रन पहले आउट किया.
अपने अगले ओवर में रशीद ने तीन गेंद में मैथ्यू क्रॉस और मार्क वाट के रूप में दो विकेट लिए. इंग्लैंड की स्पिन जोड़ी ने चार ओवर में पांच विकेट झटके जिससे स्कॉटलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 113 रन से आठ विकेट पर 127 रन हो गया, टीम ने बीच के ओवर में 14 रन पर पांच विकेट गंवा दिए. जेमी ओवरटन (23 रन देकर एक विकेट) ने भी कसी गेंदबाजी की जिससे स्कॉटलैंड उबरने में नाकाम रहा।
इंग्लैंड ने आर्चर (24 रन देकर दो विकेट) की गेंदबाजी की बदौलत शुरूआती झटके दिए जिन्होंने पावरप्ले के अंदर तीन गेंद में सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुन्से (04) और ब्रैंडन मैकमुलन (00) को आउट किया. माइकल जोन्स (33 रन) ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में सैम कुरेन को दो चौके और एक छक्का लगाकर स्कोर बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन इसी ओवर में आउट हो गए.
पावरप्ले में स्कॉटलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 42 रन था, इसके बाद बेरिंगटन और ब्रूस ने चौथे विकेट के लिए 41 गेंद में 71 रन जोड़े जिससे स्कॉटलैंड अच्छी स्थिति में था. पिच से अतिरिक्त उछाल और तेजी मिल रही थी जिसका आर्चर ने अपने शुरुआती स्पेल में अच्छा फायदा उठाया, इस दौरान आर्चर ने एक उपलब्धि भी हासिल की, वह स्टुअर्ट ब्रॉड और मार्क वुड के बाद तीनों प्रारूपों में 50 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के तीसरा तेज गेंदबाज बन गए.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
