- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Tom Blundell becomes first wicket keeper batsman who score century in Day Night test match
न्यूजीलैंड के खिलाड़ी टॉम ब्लंडेल ने बनाया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
टॉम ब्लंडेल ने इस मैच में टेस्ट करियर का चौथा शतक लगाया और डे नाइट टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले दुनिया के 26वें बल्लेबाज बने.
Published On Feb 18, 2023, 01:34 PM IST
Last UpdatedFeb 18, 2023, 01:34 PM IST
Tom Blundell (Photo-twitter)
न्यूज़ीलैंड के विकेटकीपर टॉम ब्लंडल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में शतक जड़कर नया रिकॉर्ड बनाया. टॉम ब्लंडल डे नाइट टेस्ट मैच में शतक लगाने दुनिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं.
टॉम ब्लंडल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 138 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड की पहली पारी 325 रन के जवाब में 306 रन बनाए. टॉम ब्लंडेल ने इस मैच में टेस्ट करियर का चौथा शतक लगाया और डे नाइट टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले दुनिया के 26वें बल्लेबाज बने. वहीं डे नाइट टेस्ट मैच शतक लगाने वाले वह दुनिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बने.
न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमसन और हेनरी निकल्स ने डे नाइट टेस्ट में शतक जड़ा है. टॉम ब्लंडेल डे नाइट टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे बल्लेबाज बने हैं.
हालांकि टॉम ब्लंडल के शतक के बावजूद न्यूजीलैंड की टीम पर पहले टेस्ट में हार का खतरा है. पहली पारी में 19 रन की बढ़त के बाद इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 374 रन बनाए हैं. इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 394 रन का लक्ष्य रखा है, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने महज 28 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए हैं.