टी20: टॉम कर्रन के चार विकेट हॉल से इंग्लैंड ने विंडीज पर दर्ज की जीत
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जोनी बेयरस्टो ने मैच में 40 गेंद पर 68 रन की अहम पारी खेली।
Published On Mar 06, 2019, 10:15 AM IST
Last UpdatedMar 06, 2019, 10:15 AM IST
Tom Curren @ Twitter/ECB
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में मंगलवार रात को इंग्लैंड ने चार विकेट से जीत दर्ज की। टॉम कर्रन ने चार विकेट हॉल अपने नाम किया जबकि बल्लेबाजी के दौरान इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने 68(40) ने अर्धशतकीय पारी खेली। पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज ने निर्धारित 20 ओवरों में 160/8 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने के दौरान मेहमान टीम ने सात गेंद बाकी रहते हुए ही मैच जीत लिया।
पढ़ें: कपिल देव, सचिन तेंदुलकर के क्लब में शामिल हुए रविंद्र जडेजा
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी के दौरान विंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। महज टीम के सात रन के स्कोर पर ही शाई होप 6(5) आउट हुए। क्रिस गेल 15(12), शिमरोन हेटमेयर 14(11) भी टीम के लिए खास योगदान नहीं दे पाए। जिसके बाद डेरेन ब्रॉवो 28(30) और निकोलस पूरन 58(37) ने रन बनाने की जिम्मेदारी उठाई। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 64 रनों की अहम साझेदारी बनी। टॉम कर्रन को चार विकेट और क्रिस जॉर्डन को दो विकेट मिले।
पढ़ें: ‘सीओए ने अब तक राहुल और हार्दिक पांड्या का मामला नहीं भेजा’
161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान इंग्लैंड ने भी एलेक्स हेल्स 11(5) और जो रूट 0(2) के रूप में अपने शुरुआती दो विकेट बेहद जल्दी में गंवा दिए थे। जोनी बेयरस्टो ने नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से अर्धशतक जड़ा। जो डेनली ने 29 गेंद पर 30 रन बनाए तो सैम बिलिंग्स ने 16 गेंद पर 18 रनों का योगदान दिया। विंडीज के शेल्डन कॉटरेल को सर्वाधिक तीन विकेट मिले। हालांकि वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।