- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Tom Latham, Tim Southee win top New Zealand Cricket awards
न्यूजीलैंड के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुने गए टॉम लैथम, गेंदबाजों में टिम साउदी ने मारी बाजी
न्यूजीलैंड पुरस्कार समारोह का ऑनलाइन आयोजन कर रहा है
Published On Apr 29, 2020, 01:49 PM IST
Last UpdatedApr 29, 2020, 01:49 PM IST
Tom-Latham
सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम को बुधवार को न्यूजीलैंड का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और तेज गेंदबाज टिम साउदी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। लैथम को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुने जाने पर रेडपाथ कप दिया गया जिस पर पिछले सात वर्षों से केन विलियमसन या रॉस टेलर का कब्जा रहा था। लैथम ने पहली बार यह पुरस्कार हासिल किया है।
B’day Special: बीमार होने के बावजूद इस भारतीय पेसर ने टीम इंडिया को दिलाया था ‘सुपर सिक्स’ का टिकट
न्यूजीलैंड पुरस्कार समारोह का ऑनलाइन आयोजन कर रहा है। अगले दो दिन भी कुछ पुरस्कार वितरित किए जाएंगे जिनमें वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिया जाना वाला सर रिचर्ड हैडली पदक भी शामिल है जो शुक्रवार को दिया जाएगा।
लैथम लने 608 रन बनाए
लैथम ने नौ टेस्ट मैचों में 40.53 की औसत से 608 रन बनाए जिसमें श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेली गयी 154 रन की पारी भी शामिल है जिससे न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट मैच जीतकर श्रृंखला बराबर कराने में सफल रहा था।
लैथम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की 2019 की विश्व टेस्ट टीम में सलामी बल्लेबाज के रूप में चुना गया था।
कप्तानी का भार संभालते ही ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराना सबसे बड़ी उपलब्धि : क्विंटन डी कॉक
न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा, ‘इस सत्र में हमने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण का सामना किया और टॉम ने उनका डटकर सामना किया।’
साउदी ने 40 विकेट चटकाए
साउदी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के रूप में विंडसर कप मिला। उन्होंने 2014 के बाद पहली बार यह पुरस्कार हासिल किया। इस बीच ट्रेंट बोल्ट और नील वैगनर ही यह पुरस्कार पाते रहे।
साउदी ने इस बीच टेस्ट मैचों में 21.47 की औसत से 40 विकेट लिए तथा न्यूजीलैंड की श्रीलंका, इंग्लैंड और भारत पर जीत में अहम भूमिका निभाई।