- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Tonight’s T20I game at Basseterre has been delayed by 2 hours
IND vs WI: 2 घंटे की देरी से शुरू होगा दूसरा T20I मैच, ये है बड़ी वजह
भारत और वेस्टइंडीज के बीच सेंट कीट्स में होने वाला यह मुकाबला भारतीय समयामनुसार शाम को 8 बजे से खेला जाना था लेकिन अब यह 10 बजे से खेला जाएगा।
Published On Aug 01, 2022, 06:16 PM IST
Last UpdatedAug 01, 2022, 06:16 PM IST
bcci
वेस्टइंडीज और भारत के बीच सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनैशनल मैच सोमवार को दो घंटे की देरी से शुरू होगा। इसकी वजह बारिश या मौसम नहीं बल्कि कुछ और है। असल में त्रिनिदाद से सेंट कीट्स तक टीम का सामान पहुंचने में हुई देरी के चलते ही मैच निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो पाएगा। सीरीज का पहला मैच त्रिनिदाद में खेला गया था और दूसरा मैच सेंट कीट्स में होना है।
यह मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे यानी भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होना था। अब यह खेल भारत में रात 10 बजे शुरू होगा।
भारत ने पहले मैच में मेजबान वेस्टइंडीज को 68 रन के विशाल अंतर से हराया था। यह मैच तारुबा में खेला गया था।
*CWI STATEMENT* Delayed start time for 2nd Goldmedal T20I Cup match, powered by Kent Water Purifiers | New Start Time: 12:30PM AST (11:30am Jamaica/10pm India)https://t.co/q1J5FBdZAh https://t.co/dy59uajSr8
— Windies Cricket (@windiescricket) August 1, 2022
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 190 रन बनाए थे। कप्तान रोहित शर्मा ने 44 गेंद पर 64 रन बनाए थे। वहीं दिनेश कार्तिक ने पारी के अंत में सिर्फ 19 गेंद पर 41 रन बनाकर ताबड़तोड़ फिनिशर की अपनी छवि को और पुख्ता किया था। वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 122 रन ही बना पाई थी।
दूसरा और तीसरा मैच बेसेटेरे में खेले जाने के बाद दोनों टीमें संयुक्त राज्य अमेरिका जाएंगी। वहां लॉडरहिल, फ्लोरिडा में सीरीज का चौथा और पांचवां मैच खेला जाएगा।