• Home
  • News
  • Too many catches dropped Rishabh pant reacts after defeat against CSK

प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हुई LSG की टीम, ऋषभ पंत ने बताया कहां हुई गलती ?

ऋषभ पंत ने कहा, , हमें पता था कि वे हम पर दबाव डाल देंगे, क्योंकि चेन्नई में ऐसा ही होता है. टी20 में फील्डिंग का स्तर अच्छा होना चाहिए.

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 10, 2026, 10:33 PM IST

Published On May 10, 2026, 10:33 PM IST

Last UpdatedMay 10, 2026, 10:33 PM IST

Rishabh pant

Rishabh pant

आईपीएल 2026 चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस सीजन की आठवीं हार से एलएसजी लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है.

लखनऊ की हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत बेहद हताश नजर आए और उन्होंने हार की वजह भी बताई.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हमने कई कैच छोड़े, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा: पंत

ऋषभ पंत ने मैच के बाद कहा कि हमने इस मुकाबले में काफी कैच छोड़े, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा. एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में मिली हार के बाद उन्होंने कहा कि जाहिर तौर पर यह एक शानदार मैच था, सब कुछ ठीक चल रहा था, हमें पता था कि वे हम पर दबाव डाल देंगे, क्योंकि चेन्नई में ऐसा ही होता है. टी20 में फील्डिंग का स्तर अच्छा होना चाहिए, हमने कई कैच छोड़े.

एलएसजी के कप्तान ने उर्विल की दमदार पारी की सराहना की. उन्होंने कहा, उर्विल ने एक शानदार, अविश्वसनीय पारी खेली, जैसे हमारे लिए जोश इंग्लिस ने खेली, हमें पता था कि किसी को अटैक करने की जिम्मेदारी लेनी होगी। हमारे के लिए यह काम इंग्लिस ने किया, तो सीएसके के लिए यह जिम्मेदारी उर्विल ने निभाई, हालांकि, हम लड़ते रहे और हमारे पास मौके थे

स्कोरबोर्ड पर और रन होने चाहिए थे: पंत

ऋषभ पंत ने कहा, जिस तरह से हमने शुरुआत की, उसको देखते हुए हम स्कोरबोर्ड पर और रन लगाना चाहते थे, हालांकि, हम जानते थे कि 200-210 के करीब का स्कोर अच्छा है, शुरुआत में बैटिंग करना आसान था और फिर मुश्किल हो गया.

IPL 2026: उर्विल पटेल ने 13 बॉल में जड़ा अर्धशतक, चेन्नई ने मजबूत की प्लेऑफ की उम्मीदें

चेन्नई को मिली छठी जीत

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेऑफ में पहुंचने की राह और भी ज्यादा मुश्किल हो गई है. पहले बल्लेबाजी करते हुए एलएसजी ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 203 रन लगाए, टीम की तरफ से जोश इंग्लिस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में 85 रनों की आतिशी पारी खेली. वहीं, शाहबाज अहमद ने 25 गेंदों में 43 रनों की नाबाद पारी खेली. हालांकि, सीएसके ने 204 रनों के लक्ष्य को 19.2 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से उर्विल पटेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए महज 23 गेंदों में 65 रनों की धमाकेदार पारी खेली. ऋतुराज गायकवाड़ ने 28 गेंदों में 42 रनों का योगदान दिया, जबकि संजू सैमसन ने 14 गेंदों में 28 रन बनाए.

Editor's Pick