add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: मैच रेफरी से हुई बड़ी गलती, पाकिस्तान को मिला फायदा, फूटा लोगों का गुस्सा

भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए एक बदलाव किया है, अमनजोत इस मुकाबले में नहीं खेल रही हैं, उनके स्थान पर रेणुका सिंह को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - October 5, 2025 5:15 PM IST

Toss Drama in INDW VS PAKW: महिला विश्व कप 2025 में कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने है. इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. इस मैच में टॉस के दौरान मैच रेफरी से बड़ी गलती हुई, जिसे लेकर हंगामा मचा है.

भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सिक्का उछाला, जिसके बाद फातिमा सना ने टेल्स कहा, मगर मैच रेफरी ने इसे हेड सुना, जिससे पाकिस्तान की टीम को टॉस का विजेता घोषित किया गया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फातिमा सना टेल्स कहती सुनाई दे रही हैं. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इसे लेकर कोई सवाल नहीं उठाया, मगर सोशल मीडिया पर इसे लेकर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यहां देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

एक-एक बदलाव के साथ उतरी है दोनों टीमें

भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए एक बदलाव किया है, अमनजोत इस मुकाबले में नहीं खेल रही हैं, उनके स्थान पर रेणुका सिंह को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है. वहीं,दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम भी एक बदलाव के साथ उतरी है, उमाइमा सोहेल इस मुकाबले में नहीं खेल रही हैं, उनके स्थान पर सदफ शमास को मौका दिया गया है.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिगेज, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़ और श्री चरणी

पाकिस्तान : मुनीबा अली, सदफ शमास, सिदरा अमीन, रमीन शमीम, आलिया रियाज, सिदरा नवाज (विकेटकीपर), फातिमा सना (कप्तान), नतालिया परवेज, डायना बेग, नाशरा संधू और सादिया इकबाल