जिम्बाब्वे दौरे पर बदला बांग्लादेश का कप्तान, लिटन दास की जगह इस खिलाड़ी को मिली कमान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज से बाहर रहने के बाद मोहम्मद सैफुद्दीन की वापसी हुई है, जबकि खराब फॉर्म की वजह से शमीम हुसैन को बाहर कर दिया गया है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jul 01, 2026, 08:49 PM IST

Published On Jul 01, 2026, 08:49 PM IST

Last UpdatedJul 01, 2026, 08:49 PM IST

Bangladesh captain

Bangladesh captain

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ होने वाली तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया. इस सीरीज में लिटन दास की जगह तौहीद हृदय टीम की कप्तानी करेंगे. लिटन कुमार दास को लंका प्रीमियर लीग में खेलने के लिए छुट्टी दी गई है. टी-20 टीम में ऑलराउंडर मोसादेक हुसैन की वापसी हुई है.

लिटन दास के अलावा तस्कीन अहमद को लंका प्रीमियर लीग में अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए इस सीरीज़ से बाहर रहने की इजाज़त दी गई है. बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच तीनों मैच 15, 17 और 19 जुलाई को बुलावायो में खेले जाएंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यासिर अली की तीन साल बाद T20I टीम में वापसी

ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ हालिया वनडे सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन के बाद मोसादेक की T20I टीम में वापसी हुई है. उन्होंने उस सीरीज़ के तीन मैचों में 157 रन बनाए थे, जिससे उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा. यासिर अली की भी लगभग तीन साल बाद T20I टीम में वापसी हुई है. उन्होंने इस फ़ॉर्मेट में अपना पिछला मैच अक्टूबर 2023 में एशियन गेम्स के दौरान पाकिस्तान के ख़िलाफ़ खेला था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज से बाहर रहने के बाद मोहम्मद सैफुद्दीन की वापसी हुई है, जबकि खराब फॉर्म की वजह से शमीम हुसैन को बाहर कर दिया गया है.

हम दो पेसर और एक पेस-बॉलिंग ऑलराउंडर के साथ जाना चाहते हैं: चीफ सेलेक्टर

बीसीबी के मुख्य चयनकर्ता हबीबुल बशर ने कहा कि हमने मोसादेक को चुना क्योंकि वह बल्ले से अच्छी फॉर्म में हैं, जबकि वह ऑफ स्पिनर के रूप में भी उपयोगी हो सकते हैं, जहां तक यासिर अली का सवाल है, हमें लगता है कि हमें निचले क्रम में किसी ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है जो मैच फिनिश कर सके. उन्होंने कहा हम दो पेसर और एक पेस-बॉलिंग ऑलराउंडर के साथ जाना चाहते हैं, हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस संयोजन को आजमाया और हम इसे फिर से आजमाएंगे, इसकी वजह से सैफुद्दीन को चुना गया है.

एस. श्रीसंत को मिली बड़ी राहत, KCA ने हटाया तीन साल का प्रतिबंध

बांग्लादेश टी20 टीम:

तौहीद हृदोय (कप्तान), परवेज हुसैन इमोन, तनजीद हसन, मोहम्मद सैफ हसन, मोसाद्देक हुसैन सैकत, यासिर अली चौधरी, काजी नुरुल हसन सोहन, महेदी हसन, नसुम अहमद, रिशाद हुसैन, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा, मोहम्मद शैफ उद्दीन और अब्दुल गफ्फार सकलैन

Editor's Pick