• Home
  • News
  • Travis Head and Joe Burns’ record 4th wicket partnership against sri lanka

बर्न्स- ट्रेविस हेड की रिकॉर्ड साझेदारी, 70 साल बाद हुआ ये कारनामा

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में 70 साल बाद मौका आया जब किसी टेस्ट में एक दिन के खेल में दो बल्लेबाजों ने 150 या उससे ज्यादा रन का स्कोर किया।

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 01, 2019, 08:39 PM IST

Published On Feb 01, 2019, 08:39 PM IST

Last UpdatedFeb 01, 2019, 08:39 PM IST

Joe Burns and Travis Head scored Australia's first Test centuries in 113 days. © AFP

श्रीलंका का साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। ओपनर जो बर्न्स ने बेहतरीन बल्लेबाज करते हुए शतक जमाया तो ट्रेविस हेड ने भी 161 रन की पारी खेली। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले दिन 300रन से उपर की साझेदारी निभाई और 70 साल पुराने रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया।

कैनबरा में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। ओपनर जो बर्न्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया और कंगारू टीम के शतकों के सूखे को खत्म किया। बर्न्स पहले दिन का खेल खत्म होने के वक्त नाबाद 172 रन बनाकर वापस लौटे टीम का स्कोर 4 विकेट पर 384 रन था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बर्न्स और हेड की रिकॉर्ड साझेदारी

बर्न्स ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर टीम के लिए बेमिसाल 308 रन की साझेदारी निभाई। बर्न्‍स और हेड द्वारा निभाई गई यह साझेदारी ऑस्ट्रेलियाई टीम की श्रीलंका के खिलाफ चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी रही।

70 साल बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में हुआ यह कारनामा

ट्रेविस हेड ने आउट होने से पहले 161 रन की पारी खेली जबकि उनके साथ रिकॉर्ड साझेदारी करने वाले बर्न्स अब भी नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में 70 साल बाद मौका आया जब किसी टेस्ट में एक दिन के खेल में दो बल्लेबाजों ने 150 या उससे ज्यादा रन का स्कोर किया।
साल 1948 में इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट में आर्थर मॉरिस और डॉन ब्रैडमैन ने ये कारनामा किया था। मॉरिस 182 जबकि ब्रैडमैन ने 173 रन की पारी खेली थी।

Editor's Pick