add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ट्रैविस हेड ने ब्रैडमैन-क्लार्क के क्लब में ली एंट्री, एडिलेड टेस्ट में किया बड़ा कारनामा

ट्रैविस हेड एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 142 रन बनाकर नाबाद हैं. उन्होंने अपनी पारी में अब तक 13 चौके और 02 छक्के लगाए हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 19, 2025 3:29 PM IST

Travis Head Century: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने एडिलेड टेस्ट में बड़ा कारनामा किया है. ट्रैविस हेड ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दूसरी इनिंग में धमाकेदार शतक लगाया. इस शतक के साथ उन्होंने डॉन ब्रैडमैन और माइकल क्लार्क के खास क्लब में जगह बनाई है.

ट्रैविस हेड एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 142 रन बनाकर नाबाद हैं. उन्होंने अपनी पारी में अब तक 13 चौके और 02 छक्के लगाए हैं. उनके टेस्ट करियर का यह 11वां शतक है. इस शतक के साथ हेड के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलिया में एक वेन्यू पर लगातार चार शतक लगाने वाले पांचवे बैटर्स बने हेड

ट्रैविस हेड ऑस्ट्रेलिया में एक वेन्यू पर लगातार चार शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले डॉन ब्रैडमैन, वॉली हैमंड, माइकल क्लार्क, स्टीव स्मिथ यह कारनामा कर चुके हैं.

ऑस्ट्रेलियाई वेन्यू पर लगातार चार टेस्ट में शतक

डॉन ब्रैडमैन (AUS), मेलबर्न (1928-1932)

वॉली हैमंड (ENG), सिडनी (1928-1936)

माइकल क्लार्क (AUS), एडिलेड (2012-2014)

स्टीवन स्मिथ (AUS), मेलबर्न (2014-2017)

ट्रैविस हेड (AUS), एडिलेड (2022-2025)

एडिलेड में लगातार चार शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज

ट्रैविस हेड एडिलेड में लगातार चार शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. उनसे पहले साल 2012-2014 के बीच माइकल क्लार्क ने एडिलेड में लगातार चार शतक लगाए थे.

एडिलेड ओवल में पिछले चार टेस्ट में ट्रैविस हेड का प्रदर्शन:

175 और 38* vs WI, 2022

119 vs WI, 2024

140 vs IND, 2024

10 vs 142* vs ENG, 2025

ऑस्ट्रेलिया ने कसा शिकंजा

एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में पहुंच गई है. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट पर 271 रन बना लिए हैं, ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 356 रन हो चुकी है. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय हेड 196 गेंद पर 2 छक्के और 13 चौकों की मदद से 142 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ पहली पारी में शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी 52 रन पर नाबाद हैं. हेड और कैरी के बीच पांचवें विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी हो चुकी है.

ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 85 रन की बढ़त मिली थी, इंग्लैंड की पहली पारी 286 रन पर समाप्त हुई थी. इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 83 रन कप्तान बेन स्टोक्स ने बनाए, वहीं जोफ्रा आर्चर ने 51 रन की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया ने एलेक्स कैरी के शतक की मदद से पहली पारी में 371 रन बनाए थे.