add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ट्रैविस हेड के तूफान में उड़ी इंग्लैंड की टीम, ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट से जीता पर्थ टेस्ट, 104 साल बाद हुआ ऐसा

ट्रैविस हेड ने सिर्फ 69 बॉल में सेंचुरी लगाई. यह एशेज में ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम गिलक्रिस्ट के बाद दूसरा सबसे तेज शतक है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 22, 2025 4:03 PM IST

Perth Test: ट्रैविस हेड के तूफानी शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ टेस्ट में इंग्लैंड को आठ विकेट से हरा दिया है. खेल के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 205 रन का टारगेट रखा था, ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की लीड हासिल कर ली है.

ट्रैविस हेड ने 83 बॉल में 123 रन की पारी खेली, इस पारी में उन्होंने 16 चौके और आठ छक्के लगाए. मार्नस लाबुशेन 51 रन बनाकर नाबाद रहे. दोनों देशों के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच अब चार दिसंबर से खेला जाएगा. मिचेल स्टॉर्क को मैच में 10 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

20वीं सदी की शुरुआत के बाद से यह सबसे छोटा एशेज टेस्ट है, जिसमें सबसे कम गेंद फेंकी गई.पिछले 100 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब एशेज का मैच दो दिन में खत्म हुआ है. 104 साल बाद एशेज का मुकाबला दो दिन में खत्म हुआ है.

दो दिन के अंदर खत्म होने वाले एशेज टेस्ट

लॉर्ड्स- 1888
द ओवल- 1888
मैनचेस्टर- 1888
द ओवल- 1890
नॉटिंघम- 1921
पर्थ- 2025

सबसे छोटे एशेज टेस्ट (गेंदों के हिसाब से)

788 बॉल- मैनचेस्टर 1888
792 बॉल- लॉर्ड्स 1888
847 बॉल- पर्थ 2025
911 बॉल- सिडनी 1895

ट्रैविस हेड ने जड़ा एशेज का दूसरा सबसे तेज शतक

ट्रैविस हेड ने एशेज के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा. उन्होंने 69 बॉल में अपनी सेंचुरी पूरी की. एडम गिलक्रिस्ट के नाम सबसे तेज 57 बॉल में एशेज सीरीज में शतक लगाने का रिकॉर्ड है. बतौर ओपनर उन्होंने संयुक्त रुप से ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज शतक लगाया है. डेविड वॉर्नर के नाम भी 69 बॉल में शतक लगाने का रिकॉर्ड था.

दूसरी पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने किया निराश

इससे पहले खेल के दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी के 172 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 132 रन पर ढेर हो गई. इंग्लैंड को पहली पारी में 40 रन की बढ़त मिली. हालांकि इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने एक बार फिर कहर बरपाया और दूसरे दिन टी ब्रेक से पहले इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी 164 रन पर सिमट गई. गस एटकिंसन ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए, वहीं ओली पोप ने 33 रन का योगदान दिया. बेन डकेट ने 28 रन की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया के लिए स्कॉट बोलैंड ने चार विकेट लिए, वहीं ब्रैंडन डॉगेट और मिचेल स्टॉर्क को तीन-तीन सफलता मिली.