add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ट्रैविस हेड ने सिडनी टेस्ट में किया कमाल, खास क्लब में ली एंट्री

सिडनी टेस्ट में ट्रैविस हेड ने 163 रन की पारी खेली. उन्होंने इस पारी में 24 चौके और एक छक्के लगाए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 6, 2026 4:50 PM IST

Travis Head Records: ऑस्ट्रेलिया ने ट्रैविस हेड और कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ के नाबाद शतक की बदौलत सिडनी में खेले जा रहे एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में सात विकेट के नुकसान पर 518 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 134 रन की हो चुकी है. इस मैच में ट्रैविस हेड ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए.

ट्रैविस हेड ने इस मैच में 163 रन की पारी खेली. उन्होंने इस पारी में 24 चौके और एक छक्के लगाए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अलग-अलग घरेलू मैदानों पर टेस्ट शतक लगाने वाले पांचवें ऑस्ट्रेलियाई

ट्रैविस हेड सात अलग-अलग घरेलू मैदानों पर टेस्ट शतक लगाने वाले पांचवें ऑस्ट्रेलियाई बन गए हैं. उनसे पहले स्टीव वॉ, मैथ्यू हेडन, जस्टिन लैंगर और डेविड वॉर्नर यह कारनामा कर चुके हैं. हेड के अब एडिलेड ओवल में चार शतक, द गाबा (ब्रिस्बेन) में दो और मेलबर्न, कैनबरा, होबार्ट, पर्थ (ऑप्टस) और सिडनी में एक-एक शतक हैं.

एशेज सीरीज में ओपनिंग करते हुए तीन शतक छठे ऑस्ट्रेलियाई

एशेज सीरीज में ट्रैविस हेड ने सभी तीन शतक ओपनर के तौर पर बनाए हैं. वह एशेज सीरीज़ में ओपनिंग करते हुए तीन शतक लगाने वाले छह अन्य ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. जो डार्लिंग (1897/98), बिल वुडफुल (1928/29),आर्थर मॉरिस (1946/47) और 1948 में, बिल लॉरी (1965/66), माइकल स्लेटर (1994/95) और (1998/99) और मैथ्यू हेडन (2002/03) में पहले यह कारनामा कर चुके हैं.

ट्रैविस हेड की तरफ से 152 गेंदों में बनाए गए रन एशेज इतिहास में गेंदों के हिसाब से संयुक्त रूप से चौथा सबसे तेज़ 150 रन है.

सबसे तेज़ एशेज 150 रन (गेंदों के हिसाब से)

129 गेंद- जो डार्लिंग (सिडनी 1898)


141 गेंद- एडम गिलक्रिस्ट (एजबेस्टन 2001)


143 गेंद- ट्रैविस हेड (ब्रिस्बेन, 2021)


152 गेंद- ज़ैक क्रॉली (ओल्ड ट्रैफर्ड, 2023)


152 गेंद- ट्रैविस हेड (सिडनी, 2026)


166 गेंद- डॉन ब्रैडमैन (लॉर्ड्स, 1930)

21वीं सदी में एशेज सीरीज में 500 से ज़्यादा रन बनाने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई

हेड 21वीं सदी में एशेज सीरीज में 500 से ज़्यादा रन बनाने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बन गए. डेविड वॉर्नर ने 2013/14 की क्लीन-स्वीप के दौरान 58.11 की औसत से 523 रन बनाए थे. हेड के अब इस सीरीज़ में नौ पारियों में 600 रन हैं, जिसमें से 579 रन आठ पारियों में ओपनिंग करते हुए बनाए हैं.