• Home
  • News
  • Travis Head released from Odi squads against West Indies

वर्ल्ड कप फाइनल के 'हीरो' ट्रेविस हेड को ऑस्ट्रेलिया ने किया रिलीज, जानें वजह

Travis Head released: ट्रेविस हेड ने वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के खिलाफ शतक जड़ा था, पिछली तीन पारियों में वह दो बार शून्य पर आउट हुए हैं.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Feb 03, 2024, 05:00 PM IST

Published On Feb 03, 2024, 05:00 PM IST

Last UpdatedFeb 03, 2024, 05:00 PM IST

Travis Head

(Photo-Twitter)

ऑस्ट्रेलिया ने वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के हीरो ट्रेविस हेड को वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी वनडे सीरीज से रिलीज कर दिया है. अगले दो मैच में हेड टीम का हिस्सा नहीं होंगे. इसके अलावा तेज गेंदबाज जेवियर बार्लेट को भी रेस्ट दिया गया है, जिन्होंने पहले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ चार विकेट चटकाए थे.

ट्रेविस हेड वनडे के अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज का भी हिस्सा नहीं होंगे. 30 साल के ट्रेविस हेड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में सिर्फ चार रन बनाए थे, वहीं इससे पहले टेस्ट की दो लगातार पारियों में शून्य पर आउट हुए थे. ऐसे में इसे लेकर भी सवाल उठने लगे हैं कि क्या खराब प्रदर्शन की वजह से उन्हें रिलीज करने का फैसला लिया है. हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस पर अपना बयान दिया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी किया बयान

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का कहना है कि हेड घरेलू सीरीज के दौरान लगातार व्यस्त थे. ऐसे में उन्हें रीफ्रेश होने का समय दिया गया है. यह कहा जा रहा है कि वह न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट और टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध होंगे.

वहीं तेज गेंदबाज जेवियर बार्लेट को कार्यभार को प्रबंधित करने के लिए आराम दिया गया है, दूसरे वनडे में उनकी जगह जोश हेजलवुड को मौका मिलेगा.

Editor's Pick