• Home
  • News
  • Travis Head Wife Jessica was Abused by Fans After Virat Kohli and Her Husband Clash During SRH vs RCB Match In IPL 2026

IPL 2026: विराट कोहली से बहस के बाद ट्रेविस हेड की पत्नी हुईं ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार, जेसिका ने कहा, परिवार और दोस्तों को बनाया शिकार

विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच मैच के दौरान बहस हुई. कायदे से यह खिलाड़ियों के बीच की बात थी जो यहीं सिमट जानी चाहिए थी. लेकिन फैंस इसे हेड के परिवार तक ले गए, जिसे कहीं से भी सही नहीं ठहराया जा सकता.

Edited By : Bharat Malhotra |May 25, 2026, 01:08 PM IST

Published On May 25, 2026, 01:08 PM IST

Last UpdatedMay 25, 2026, 01:08 PM IST

Virat Kohli and Travis Head Controversy,

नई दिल्ली: विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच आईपीएल 2026 में विवाद हुआ. शुक्रवार, 22 मई को जब सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच हुआ तो इन दोनों खिलाड़ियों में बहुत बहस हुई. मामला इतना बड़ा कि मैच के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे तब ट्रेविस हेड के हाथ आगे करने के बावजूद कोहली ने उनसे हाथ नहीं मिलाया. बात अगर, खिलाड़ियों के बीच ही रहती तो ठीक था.

आखिर, क्रिकेट के मैदान पर ऐसा होता रहता है. लेकिन बुरा तब होता है जब क्रिकेट के चाहने वाले फैंस उसे किसी खिलाड़ी के परिवार तक ले जाते हैं. और ऐसा ही कुछ इस मामले में भी हुआ. ट्रेविस हेड की पत्नी जेसिका ने बताया है कि कैसे कोहली और हेड के बीच विवाद के बाद उन्हें ऑनलाइन ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा. उन्होंने जो बताया उसे जानकर किसी भी समझदार क्रिकेट फैन को शर्म आ जाएगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ट्रेविस हेड से पहले ऑन-फील्ड इन 4 दिग्गजों से भिड़ चुके हैं किंग कोहली, लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम

जेसिका ने बताया कि सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर उन्हें लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. हेड और कोहली के बीच मैदान पर विवाद हुआ था लेकिन इसके बाद जेसिका को ऑनलाइन घटिया कॉमेंट्स और बेवजह आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा. उन्होंने कहा कि यह स्वयं उनके और उनके परिवार के लिए भावनात्मक रूप से बहुत ही परेशान करने वाला था.

उन्होंने आगे कहा कि ये भद्दे कॉमेंट और ट्रोलिंग का स्वभाव कुछ वैसा ही था जैसा आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद उन्होंने अनुभव किया था. हेड ने 19 नवंबर
2023 को खेले गए उस फाइनल मुकाबले में 137 रन की पारी खेली थी और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.

IPL 2026: विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से नहीं मिलाया हाथ, आखिर क्या हो गई बात

‘परिवार और दोस्तों को बना रहे हैं निशाना’

जेसिका ने कहा कि इस घटना के बाद उनके परिवार और दोस्तों को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इसके लिए मानसिक स्वास्थ्य के लिए जागरुकता. नजरिये और दयालुता की आवश्यकता है. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि फैंस, प्लेयर्स और परिवार वास्तविक इनसान हैं.

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया हाउस ‘द एडवरटाइजर’ के साथ बातचीत में जेसिका ने कहा, ‘यह वर्ल्ड कप के बाद मिली गालियों का दोहराव लगा. मैं उठी तो सोशल मीडिया पर मुझे निशाना बनाया जा रहा था. हम ठीक हैं लेकिन वे मेरे दोस्तों और परिवार को निशाना बना रहे हैं.’

जेसिका ने कहा, ‘मुझे लगता है कि सभी खेलों में एक वक्त पर मानसिक स्वास्थ्य, दृष्टिकोण और एक-दूसरे से बात करने के बारे में महत्वपूर्ण चर्चा होनी चाहिए. जुनून हमेशा खेल का हिस्सा रहेगा, लेकिन साथ ही इस बात को भी ध्यान में रखना चाहिए कि खेल के पीछे असली लोग और परिवार के सदस्य हैं. आशा है कि इससे लोगों के बीच और दयालुता और एक-दूसरे का समर्थन करने की भावना को बढ़ावा मिलेगा.’

गिल और सुदर्शन ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा सेंचुरी पार्टनरशिप करने वाली ओपनिंग जोड़ी बनी

आखिर हुआ क्या था?

विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच दोनों टीमों के आखिरी लीग मैच के दौरान बहस हुई थी. 22 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर मुकाबला खेला जा रहा था. शिवांग कुमार के पहले ही ओवर में इस ‘झगड़े’ की शुरुआत हुई. बाएं हाथ के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने आक्रमक शुरू किया. वह आसानी से गेंद को बाउंड्रील लाइन के पार भेज रहे थे. कोहली इसके बाद ट्रेविस हेड की ओर बढ़े और उन्हें बॉलिंग करने का न्योता देने लगे. हेड उस वक्त मिड-विकेट पर फील्डिंग कर रहे थे.

हेड आखिर 18वें ओवर में गेंदबाजी करने आए. और आते ही उन्होंने असर डाला. उन्होंने अपनी दूसरी ही गेंद पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार को आउट कर दिया. हालांकि, मैच के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच सिर्फ इसी एक वक्त पर तनाव देखने को नहीं मिला. हेड जब फील्डिंग पोजिशन बदल रहे थे तब भी उनके और कोहली के बीच बहस हुई. और दिखने लगा कि दोनों खिलाड़ियों के बीच मामला काफी गर्म हो गया है.

इसके बाद बात और तब बिगड़ गई जब मैच के बाद कोहली ने ट्रेविस हेड से हाथ नहीं मिला. वहीं उन्होंने पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन से पूर्व भारतीय कप्तान ने गर्मजोशी से हाथ मिला. भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने यह कहते हुए कोहली का बचाव किया कि इतने बड़े मुकाबले में खिलाड़ियों के बीच बहस होना सामान्य बात है.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick