कुंबले को टीम इंडिया की सलाह, पाक के खिलाफ मुकाबले को अन्य मैच की तरह ले

पाकिस्तान के खिलाफ 10 टेस्ट विकेट लेने का कारनामा दिग्गज स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले के लिए अभी भी बहुत यादगार पल है.

Edited By : Vanson Soral |Aug 09, 2023, 08:25 AM IST

Published On Aug 09, 2023, 08:25 AM IST

Last UpdatedAug 09, 2023, 08:25 AM IST

ind vs pak- anil kumble

BCCI

बेंगलुरु। भारत आने वाले दो महीनों में एशिया कप और वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ कई मैच खेलने के लिए तैयार है और महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने मंगलवार को कहा कि अहम बात यह होगी कि इसे क्रिकेट के किसी अन्य मैच की तरह लिया जाये. भारत के पूर्व कप्तान का पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे दोनों में शानदार रिकॉर्ड है. उन्होंने 15 टेस्ट मैचों में 81 विकेट लिए हैं, जिसमें 1999 में नयी दिल्ली में एक पारी में सभी 10 विकेट (74 रन पर 10 विकेट) लेना भी शामिल है.

IND v PAK मुकाबला भी अन्य मैच की तरह

पाकिस्तान के खिलाफ 34 वनडे मैचों में कुंबले ने 54 विकेट झटके हैं. उन्होंने अनुभवी क्रिकेट प्रशासक अमृत माथुर द्वारा लिखित संस्मरण ‘पिचसाइड’ के लॉन्च के दौरान कहा, ‘‘ हमारे समय में यह कहा जाता था कि कीनिया से हार जाओ लेकिन पाकिस्तान से नहीं. खिलाड़ियों पर दबाव और अपेक्षाएं दोनों ज्यादा थी.’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कुंबले ने यहां कहा, ‘‘भारत और पाकिस्तान के बीच मैच इसी तरह से खेले जा रहे हैं और मुख्य बात यह है कि इसे सिर्फ एक अन्य मैच के रूप में लिया जाए.’’ समारोह में भारत के पूर्व बल्लेबाज और वर्तमान एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण और भारत के पूर्व विकेटकीपर सैयद किरमानी भी मौजूद थे.

कुंबले ने बताया गेंदबाज का सपना

पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट का कारनामा कुंबले के लिए अभी भी बहुत यादगार पल है. उन्होंने कहा, ‘‘ मैं 10 विकेट लेने के बारे में सोचकर मैदान पर नहीं गया था, हालांकि यह किसी भी गेंदबाज का सपना होता है.’’

Editor's Pick