छठा गेंदबाज AUS भेजना ही भूल गए चयनकर्ता, ये दो विकल्‍प थे बेहद जरूरी: Gautam Gambhir

विराट कोहली छठे गेंदबाज के रूप में मयंक अग्रवाल को आजमाते हुए नजर आए।

Edited By : India.com Staff |Nov 29, 2020, 05:05 PM IST

Published On Nov 29, 2020, 05:05 PM IST

Last UpdatedNov 29, 2020, 05:05 PM IST

Trending Cricket News: ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ (India vs Australia, 2nd ODI) दूसरे वनडे में भारतीय टीम को छठे गेंदबाजी विकल्‍प की कमी इस कदर खली कि मेजबान टीम ने इसके अभाव में बोर्ड पर 390 रनों का लक्ष्‍य रख दिया. भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्‍लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने इसे चयनकर्ताओं से हुई बड़ी गलती करार दिया.

कप्‍तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज के मैच में इस कदर फंसे हुए नजर आए कि एक साल से गेंदबाजी से दूर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को भी अटैक पर लाना पड़ा.  मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) भी गेंदबाजी करते हुए नजर आए. मयंक ने अपने एक ओवर में 10 रन लुटा दिए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से बातचीत के दौरान कहा, “चयनकर्ता को वाशिंगटन सुंदर (Washington Sunder) या शिवम दुबे (Shivam Dubey) में से किसी एक को वनडे टीम में जगह दे सकते थे. ताकि अगले मैच में दोनों मे से कोई एक प्‍लेइंग इलेवन का हिस्‍सा बन पाता. इनमें से कोई भी इस वक्‍त ऑस्‍ट्रेलिया में नहीं है. ऐसे में यह चयनकर्ताओं की कमी है.”

गौतम गंभीर ने कहा, “जबतक आप किसी बल्‍लेबाज को मैदान पर अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में उनके खेल को देखने के बाद जज नहीं करते आप उसके बारे में कुछ भी नहीं कह सकते हैं. भारतीय टीम ऐसे विकल्‍पों को ऑस्‍ट्रेलिया लेकर ही नहीं आई है. ये चीजें भारतीय टीम को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती हैं.”

Editor's Pick