- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Trending Sports News: New Zealand vs West Indies: Colin de Grandhomme, Ajaz Patel ruled out of Test series due to injury
NZ vs WI: टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा झटका, ये दो खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर
Trending Sports News: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचोंं की वनडे टेस्ट सीरीज खेली जानी हैं।
Edited By : Cricket Country Staff |Nov 25, 2020, 02:32 PM IST
Published On Nov 25, 2020, 02:32 PM IST
Last UpdatedNov 25, 2020, 02:32 PM IST
Colin de Grandhomme @ Twitter
Trending Sports News: लंबे इंतजार के बाद न्यूजीलैंड में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत वेस्टइंडीज (New Zealand vs West Indies) के दौरे के साथ होने जा रही है। टेस्ट सीरीज से पहले मेजबान न्यूजीलैंड (NZ vs WI) को बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर कोलिन डि ग्रैंडहोम (Colin de Grandhomme) और स्पिनर एजाज पटेल (Ajaz Patel) चोट के कारण टीम से बाहर हो गए।
Also Read
एजाज पटेल जैसे गेंदबाज भारत के हर क्लब में होते हैं, मोहम्मद कैफ ने साधा निशाना
Also Read
टेस्ट में न्यूजीलैंड द्वारा डिफेंड किए गए सबसे कम टारगेट, वानखेड़े में किया करिश्मा
Also Read
IND vs NZ: 'तीसरे दिन बल्लेबाजी करना...' कीवी गेंदबाज को क्लीन स्वीप का भरोसा कायम
IND vs AUS: भारतीय क्रिकेट के इतिहास में किसने डाली सबसे तेज गेंद, जानें पूरी डिटेल
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। कोलिन डि ग्रैंडहोम (Colin de Grandhomme) के दायें पैर में चोट है जबकि पटेल की पिंडली की मांसपेशियों में चोट है।
ऑलराउंडर डेरिल मिशेल और मिशेल सेंटनर (Mitchell Starc) को विकल्प के तौर पर न्यूजीलैंड की टीम में शामिल किया गया है। डेरिल मिशेल ने पिछले साल नवंबर में इंग्लैंड के खिलाफ पदार्पण करते हुए नाबाद 73 रन की पारी खेली थी लेकिन तब से उन्हें दूसरा टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला।
IND vs AUS: गावस्कर-बॉर्डर सीरीज के वो पांच हीरो जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल
सेंटनर न्यूजीलैंड को बायें हाथ की स्पिन गेंदबाजी का विकल्प देने के साथ बल्लेबाजी में निचले मध्य क्रम को मजबूत करेंगे। सेंटनर और डेरिल मिशेल शुक्रवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के लिए भी न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा हैं।