• Home
  • News
  • Trent Boult becomes 3rd bowler who bowl most maiden overs in IPL

IPL 2023: ट्रेंट बोल्ट ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले बने पहले विदेशी गेंदबाज

बोल्ट ने अपने 4 ओवर के स्पेल में महज 16 रन देते हुए 1 विकेट अपने नाम किया जिसमें एक मेडन ओवर भी शामिल रहा.

Edited By : Vanson Soral |Apr 19, 2023, 08:55 PM IST

Published On Apr 19, 2023, 08:55 PM IST

Last UpdatedApr 19, 2023, 08:55 PM IST

IPL 2023

IPLT20.COM

राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बुधवार को आईपीएल के 26वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतने के बाद कहा कि बहुत अच्छा है विकेट, चार साल के बाद बहुत अच्छा लगा है यहां वापस आकर. राजस्थान की टीम में एडम जम्पा की जगह जेसन होल्डर को टीम में शामिल किया गया.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की सलामी जोड़ी यानी कप्तान केएल राहुल और काइल मेयर्स ने धीमी शुरुआत की. राजस्थान की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने गेंदबाजी का आगाज किया और पहला ही ओवर मेडन फेंका. इस तरह बोल्ट IPL इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा 12 मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए. इस मामलें में प्रवीण कुमार पहले और भुवनेश्वर कुमार दूसरे नंबर पर हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बोल्ट ने अपने पहले 2 ओवरों में 11 डॉट गेंद फेंकी और सिर्फ 2 रन खर्च किए.

IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर

  • 14 – प्रवीण कुमार
  • 12 – भुवनेश्वर कुमार
  • 11 – ट्रेंट बोल्ट
  • 10 – इरफान पठान
  • 8 – जसप्रीत बुमराह

लखनऊ को पहला झटका केएल राहुल के रुप में 11वें ओवर में जाकर लगा. होल्डर को यह सफलता मिली. इसके बाद अगले ही ओवर में बोल्ट ने अपना भी खाता खोल लिया. बोल्ट ने अपने स्पेल के आखिरी ओवर में आयुष बदोनी को पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके साथ ही बोल्ट ने IPL में 99 विकेट पूरे कर लिए. बोल्ट IPL में अब 100 विकेट के आंकड़ें से सिर्फ कदम दूर हैं. अगले मैच में 1 विकेट झटकते ही बोल्ट IPL में विकेट का सैकड़ा जड़ने वाले न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाज बन जाएंगे.

बोल्ट ने अपने 4 ओवर के स्पेल में महज 16 रन देते हुए 1 विकेट अपने नाम किया जिसमें एक मेडन ओवर भी शामिल रहा. इस सीजन वह सबसे ज्यादा 2 मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाज हैं. बोल्ट IPL में 10 से ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले बोल्ट पहले विदेशी गेंदबाज भी हैं. यही नहीं, बोल्ट इकलौते विदेशी तेज गेंदबाज है जिन्होंने ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है.

2020 के बाद से IPL में सबसे ज्यादा मेडन गेंदबाजी

  • 10 – ट्रेंट बोल्ट
  • 4 – जसप्रीत बुमराह
  • 4 – भुवनेश्वर कुमार
  • 3 – दीपक चाहर
  • 3 – मोहम्मद सिराज
  • 3 – प्रसिद्ध कृष्णा

IPL में मेडन ओवर गेंदबाजी

  • 11 – ट्रेंट बोल्ट
  • 10 – अन्य सभी विदेशी तेज गेंदबाज

IPL की एक पारी में RR की तरफ से फेंकी गई सबसे ज्यादा डॉट गेंद

  • 19 – मुनाफ पटेल बनाम केकेआर, 2009
  • 18 – सोहेल तनवीर बनाम आरसीबी, 2008
  • 18 – क्रिस मॉरिस बनाम केकेआर, 2021
  • 18 – ट्रेंट बोल्ट बनाम एलएसजी, 2023

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान/wk), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल

राजस्थान के इंपैक्ट प्लेयर सब्स्टिट्यूट – नवदीप सैनी, मुरूगन अश्विन, देवदत्त पड़िक्कल, जो रूट, दोनोवान फरेरा.

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (C), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (Wk), आयुष बडोनी, नवीन-उल-हक, आवेश खान, युद्धवीर सिंह चरक, रवि बिश्नोई

लखनऊ के इंपैक्ट प्लेयर सब्स्टिट्यूट – अमित मिश्रा, कृष्णप्पा गौतम, जयदेव उनादकट, प्रेरक मांकड़, डेनियल सैम्स.

Editor's Pick