- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Trent boult colin de grandhomme cleared for australia tour
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट, कॉलिन डी ग्रैंडहोम हुए फिट
न्यूजीलैंड टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी।
Published On Dec 06, 2019, 04:23 PM IST
Last UpdatedDec 06, 2019, 04:23 PM IST
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को राहत मिली है क्योंकि उनके प्रमुख तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) और ऑलराउंडर कॉलिन डी ग्रैंडहोम (Colin de Grandhomme) इस सीरीज के लिए फिच हो गए हैं।
शुक्रवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट ने आधिकारिक बयान जारी कर इन दो खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने के लिए फिट बताया। बता दें कि बोल्ट साइड स्ट्रैन से परेशान थे, वहीं डी ग्रैंडहोम की मांसपेशियों में खिंचाव था। जिस वजह से ये दोनों कीवी क्रिकेटर इंग्लैंड के खिलाफ हैमिल्टन में हुए दूसरे टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं थे। हालांकि दूसरा मैच ड्रॉ करा न्यूजीलैंड ने 1-0 से ये सीरीज जीत ली।
न्यूजीलैंड क्रिकेट के बयान के मुताबिक, “ट्रेंट बोल्ट और डी ग्रैंडहोम अपनी इंजरी से अच्छी रिकवरी कर रहे हैं और आज उन्होंने बे ओवल मैदान पर ट्रेनिंग भी की। ये दोनों खिलाड़ी कल टीम के साथ यात्रा करेंगे।”
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दो डे-नाइट टेस्ट मैच खेल सकती है टीम इंडिया
न्यूजीलैंड टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मैच 12-16 दिसंबर कर पर्थ में खेला जाएगा। दूसरा मैच (बॉक्सिंग डे टेस्ट) 26-30 दिसंबर तक मेलबर्न में होगा। वहीं नए साल का पहला टेस्ट 3 से 7 जनवरी तक सिडनी में खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड टेस्ट स्क्वाड: केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, जीत रावल, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, टॉड एस्टल, मिशेल सैंटनर, टॉम लेथम, बीजे वॉटलिंग, हैनरी निकोलस, टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट, लोकी फर्ग्यूसन, मैट हैनरी, टिम साउदी, नील वेगनर