• Home
  • News
  • Trent Boult completes 100 IPL wickets as he removes Virat Kohli on his first ball against RCB

IPL 2023: ट्रेंट बोल्ट ने IPL में जड़ा खास 'सैकड़ा', ऐसा करने वाले बने न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाज

कोहली को LBW आउट करने के साथ ही ट्रेंट बोल्ट ने IPL में 100 विकेट पूरे करते हुए इतिहास रच दिया.

Edited By : Vanson Soral |Apr 23, 2023, 03:58 PM IST

Published On Apr 23, 2023, 03:58 PM IST

Last UpdatedApr 23, 2023, 03:58 PM IST

IPL 2023

@IPL

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के 32वें मैच में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. राजस्थान रॉयल्स ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया. आरसीबी ने साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज वेन पार्नेल के स्थान पर डेविड विली को टीम में शामिल किया.

आरसीबी की अगुवाई इस मैच में भी कार्यवाहक कप्तान विराट कोहली कर रहे है. आज के मैच में RCB की टीम ग्रीन जर्सी पहनकर मैदान में उतरी लेकिन कप्तान विराट कोहली के लिए एक बार फिर अनलकी साबित हुई.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने पहली ही गेंद पर विराट कोहली को आउट कर दिया. कोहली LBW आउट हुए. इसके साथ ही ट्रेंट बोल्ट ने IPL में 100 विकेट पूरे करते हुए इतिहास रच दिया. बोल्ट IPL में 100 विकेट लेने वाले पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी बन गए हैं. IPL में बोल्ट ने 100 में से 46 विकेट पहले 6 ओवरों में और 21 विकेट पहले ओवर में चटकाये हैं.

IPL 2020 के बाद से पारी के पहले ओवर में सर्वाधिक विकेट:

  • ट्रेंट बोल्ट – 21
  • जोफ्रा आर्चर- 5
  • मुकेश चौधरी – 5

 

बोल्ट IPL में 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले छठे गेंदबाज हैं. इससे पहले ब्रावो, मलिंगा, नरेन, राशिद खान और रबाडा ये कारनामा कर चुके हैं.

IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विदेशी गेंदबाज

  • ड्वेन ब्रावो- 183
  • लसिथ मलिंगा- 170
  • सुनील नरेन- 158
  • राशिद खान- 124
  • कगिसो रबाडा- 102
  • ट्रेंट बोल्ट- 101

 

सबसे तेज 100 IPL विकेट (मैचों के अनुसार)

  • 64 – कगिसो रबाडा
  • 70 – लसिथ मलिंगा
  • 81 – भुवनेश्वर कुमार
  • 81 – हर्षल पटेल
  • 83 – राशिद खान
  • 83 – आशीष नेहरा
  • 83 – अमित मिश्रा
  • 84 – युजवेंद्र चहल
  • 84 – ट्रेंट बोल्ट

 

गैर अंतरराष्ट्रीय पुरुष T20 मैचों में एक पारी के पहले ओवर में सर्वाधिक विकेट :-

  • 29* – ट्रेंट बोल्ट
  • 29 – मोहम्मद आमिर
  • 26 – सोहेल तनवीर
  • 22 – भुवनेश्वर कुमार
  • 22 – समित पटेल

Editor's Pick