रोहित के दम पर मुंबई इंडियंस लगाएगी ट्रॉफी का सिक्सर, बोल्ट ने तारीफों के पुल बांध दिए
रोहित के दम पर मुंबई इंडियंस लगाएगी ट्रॉफी का सिक्सर, बोल्ट ने तारीफों के पुल बांध दिए
हैदराबाद: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की दिल खोलकर तारीफ की है. उन्होंने कहा है कि रोहित वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर हैं. उन्होंने कहा कि यह सीनियर बल्लेबाज टीम को आईपीएल का छठा खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा. बोल्ट ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चार विकेट...
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - April 24, 2025 2:46 PM IST
Rohit Sharma Trent Boult
हैदराबाद: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की दिल खोलकर तारीफ की है. उन्होंने कहा है कि रोहित वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर हैं. उन्होंने कहा कि यह सीनियर बल्लेबाज टीम को आईपीएल का छठा खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा.
बोल्ट ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चार विकेट लेकर मुंबई इंडियंस की लगातार चौथी जीत में सूत्रधार की भूमिका निभाई. सनराइजर्स को आठ विकेट पर 143 रन पर रोकने के बाद मुंबई ने बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन किया. मुंबई के लिए पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने खूब जौहर दिखाया. रोहित ने 46 गेंद पर 70 रन की पारी खेली. इसकी वजह से मुंबई ने 15.4 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया.
Add Cricket Country as a Preferred Source
बोल्ट ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,‘मुंबई की पूरी टीम में विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं और रोहित को परिचय की कोई जरूरत नहीं है.’
उन्होंने कहा ,‘हर कोई टीम की जीत में योगदान देना चाहता है लेकिन रोहित पिछले कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन कर रहा है. वह सत्र के बाकी मैचों में हमारे लिए बड़ी भूमिका निभायेगा.’
बोल्ट ने हार्दिक पंड्या की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा, ‘हार्दिक जुनूनी क्रिकेटर है और काफी प्रतिभावान भी. वह बेहतरीन कप्तान है और मोर्चे से अगुवाई करता है.’ उन्होंने कहा, ‘वह मेरे पसंदीदा भारतीय क्रिकेटरों में से है लिहाजा उसकी कप्तानी में खेलना शानदार अनुभव है.’
पहले पांच में से चार मैच हारने के बाद मुंबई ने लगातार चार जीत दर्ज करके प्लेआफ की उम्मीदें कायम रखी है लेकिन बोल्ट ज्यादा आगे की नहीं सोच रहे.
उन्होंने कहा,‘शुरुआत में हम लय हासिल नहीं कर सके थे लेकिन लगातार चार जीत के बाद हमने वह कमी पूरी कर दी. हमारी टीम अच्छा खेल रही है और इसे कायम रखना चाहेंगे. ज्यादा आगे की नहीं सोच रहे क्योंकि हालात बदलने में देर नहीं लगती. अभी टूर्नामेंट में काफी क्रिकेट बाकी है.’
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.