- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Trent Boult takes 5th ODI five-wicket haul; Becomes fastest bowler to take 100 wickets in a country
ट्रेंट बोल्ट ने लिया शानदार 5-विकेट हॉल, बनाए बड़े कीर्तिमान
भारत के खिलाफ हैमिल्टन वनडे में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने पांच विकेट हॉल लिया।
Published On Jan 31, 2019, 10:09 AM IST
Last UpdatedJan 31, 2019, 10:09 AM IST
Trent boult (Getty Images)
भारत के खिलाफ हैमिल्टन में खेले जा रहे चौथे वनडे मैच में न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। बोल्ट ने 10 ओवर में 21 रन देकर 5 विकेट लिए, साथ ही 5 मेडन ओवर भी कराए। वनडे क्रिकेट में बोल्ट का ये पांचवां 5-विकेट हॉल है और इसी के साथ उन्होंने न्यूजीलैंड की जमीन पर वनडे में विकेट का शतक भी पूरा किया। इस शानदार स्पेल के दम पर बोल्ट ने कई बड़े कीर्तिमान हासिल किए।
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड में भारत का शर्मनाक रिकॉर्ड, महज 92 रन पर टीम इंडिया ढेर
न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक 5-विकेट हॉल
ट्रेंट बोल्ट ने वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल लेने के मामले में पूर्व दिग्गज रिचर्ड हेडली की बराबरी कर ली है। दोनों गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के लिए वनडे में 5-5 पांच विकेट हॉल लिए हैं। चूंकि बोल्ट अब भी खेल रहे हैं, ऐसे में भविष्य में वो हेडली का ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
किसी देश में सबसे तेज 100 वनडे विकेट
हैमिल्टन वनडे में तीन विकेट लेते ही बोल्ट ने न्यूजीलैंड की जमीन पर अपने 100 वनडे विकेट पूरे कर लिए। केवल 49 घरेलू वनडे मैचों में विकेटों का शतक लगाकर बोल्ट किसी देश में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। कीवी गेंदबाज ने वकार यूनिस का 53 मैचों में यूएई में 100 विकेट पूरे करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें: इंडिया ए-इंग्लैंड लायंस मैच के दौरान मधुमक्खियों का हमला
बोल्ट पूर्व क्रिकेटर डैनियल विटोरी (129) के बाद न्यूजीलैंड में 100 वनडे विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं।
भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा
बोल्ट ने हैमिल्टन वनडे में 21 रन देकर 5 विकेट लिए, जो कि वनडे में किसी कीवी गेंदबाज का भारत के खिलाफ दर्ज किया। इस सूची में पहले नंबर पर न्यूजीलैंड के दिग्गज गेंदबाज शेन बांड हैं, जिन्होंने 2005 में भारत के खिलाफ बुलवायो में केवल 19 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे।