• Home
  • News
  • Trent Boult’s NZC contract untidy, will open a can of worms: Hesson

ट्रेंट बोल्ट के कॉन्ट्रेक्ट पर पूर्व कोच ने जताई चिंता, कहा- इससे गलत चलन शुरू होगा

बोल्ट ने परिवार के साथ अधिक समय बिताने और दुनिया भर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखने के लिए पिछले साल अगस्त में राष्ट्रीय टीम के साथ अपना अनुबंध छोड़ दिया था.

Edited By : Press Trust of India |Jun 15, 2023, 04:15 PM IST

Published On Jun 15, 2023, 04:15 PM IST

Last UpdatedJun 15, 2023, 04:15 PM IST

Trent boult

twitter

ऑकलैंड। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के साथ तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के अनुबंध पर चिंता जताते हुए टीम के पूर्व कोच माइक हेसन ने कहा कि उनका अनुबंध ‘सही नहीं’ है और ‘इससे गलत चलन शुरू होगा. बोल्ट ने परिवार के साथ अधिक समय बिताने और दुनिया भर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखने के लिए पिछले साल अगस्त में राष्ट्रीय टीम के साथ अपना अनुबंध छोड़ दिया था. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने वाले बोल्ट अगले महीने से अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट के शुरुआती सत्र में खेलेंगे.

बायें हाथ के 33 साल के इस तेज गेंदबाज को पिछले सप्ताह एनजेडसी की नवीनतम केंद्रीय अनुबंध सूची में शामिल नहीं किया गया था. बोर्ड ने उन्हें अनौपचारिक (कैजुअल) करार की पेशकश की है. हेसन ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा ‘‘ अगर आप आईपीएल के साथ दो , तीन या चार अन्य टूर्नामेंट भी खेलना चाहते हैं, तो आपके पास शायद सब कुछ नहीं हो सकता है. यह ऐसा फैसला है जो आपको साल की शुरुआत में करना होता है. मुझे लगता है कि ‘फ्लेक्सी’ अनुबंध सही चीज नहीं है.’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, ‘‘यह वास्तव में खराब चलन होगा कि आपके पास 20 खिलाड़ियों के साथ एक जैसा अनुबंध हो और जो उस सूची में नहीं है उसे आप अलग तरह का करार दे. ऐसे में अगले साल और कुछ ओर खिलाड़ी आप से इस तरह की करार की उम्मीद करेंगे.’’. बोल्ट ने न्यूजीलैंड के लिए अपना पिछला मैच ऑस्ट्रेलिया में आयोजित 2022 T20 वर्ल्ड कप में खेला था. वह भारत में इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं.

Editor's Pick