आयरलैंड को 2 मैच बाद मिली जीत, स्कॉटलैंड को 46 रन से दी मात
टी-20 ट्राई सीरीज में आयरलैंड, स्कॉटलैंड के अलावा तीसरी टीम नीदरलैंडस की है।
Published On Jun 17, 2018, 02:36 PM IST
Last UpdatedJun 17, 2018, 02:36 PM IST
Andrew Balbirnie © Getty Images
एंडी बालबिर्नी (74), कप्तान गैरी विल्सन (58) और पॉल स्टर्लिंग (51) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत आयरलैंड ने स्कॉटलैंड को 46 रन से हराकर टी-20 ट्राई सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज की।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/england-vs-australia-tim-paine-frustrated-after-second-odi-defeat-against-england-720641″][/link-to-post]
आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 205 रन बनाए थे। आयरलैंड के तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। बालबिर्नी ने 40 गेंदों पर 11 चौके और 1 छक्का लगाया जबकि विल्सन ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 38 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के जड़े।
स्कॉटलैंड की ओर से एसी इवांस ने 51 रन देकर दो विकेट लिए। जवाब में स्कॉटलैंड की टीम 5 विकेट पर 159 रन ही बना सकी। स्कॉटलैंड की ओर से ओपनर जॉर्ज मुंशी ने सबसे अधिक 41 रन बनाए। उन्होंने 24 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्का लगाया जबकि कप्तान काएल कोयेत्जर ने 33 रन की पारी खेली। कोएत्जर ने 22 गेंदों पर 6 चौके जड़े।
मध्यक्रम के बल्लेबाज आरडी बेरिंग्टन ने 26 गेंदों पर 29 रन बनाए वहीं बल्लेबाज डीई बज 23 रन पर नाबाद रहे। एमए लीस्क पांच रन बनाकर आउट हुए। आयरलैंड की ओर से डॉकरेल ने दो जबकि पॉल स्टर्लिंग, मैक्कार्टी और सिमी सिंह ने एक-एक विकेट झटके।
मौजूदा सीरीज में आयरलैंड की तीन मैचों में यह पहली जीत है। इससे पहले आयरलैंड को नीदरलैंडस ने 4 रन से हराया था जबकि दूसरे मैच में भी नीदरलैंडस ने आयरलैंड 4 विकेट से मात दी थी।