• Home
  • News
  • Tri Series, 2nd ODI: India A beat Afghanistan A by 7 wickets

ट्राई सीरीज- अक्षर पटेल और विजय शंकर का जलवा, इंडिया ए ने 7 विकेट से जीता मैच

अफगानिस्तान-ए 149 रनों पर हुई ऑलआउट

Edited By : Anoop Dev Singh |Jul 28, 2017, 07:27 PM IST

Published On Jul 28, 2017, 07:27 PM IST

Last UpdatedJul 28, 2017, 07:27 PM IST

मनीष पांडे © Getty Images
मनीष पांडे © Getty Images

द.अफ्रीका के प्रीटोरिया में चल रही ट्राई सीरीज में अपना पहला मैच गंवाने के बाद इंडिया-ए ने शानदार वापसी की है। इंडिया-ए ने अपने दूसरे मैच में अफगानिस्तान ए पर 7 विकेट से बड़ी जीत हासिल की। टॉस जीतकर इंडिया ए ने अफगानिस्तान- ए को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया और वो सिर्फ 149 रनों पर ऑल आउट हो गई। इंडिया-ए की ओर से मीडियम पेसर विजय शंकर ने सिर्फ 24 रन देकर 3 और बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने 33 रन देकर 3 विकेट झटके। युजवेंद्र चहल ने 2, शार्दुल ठाकुर और सिद्धार्थ कौल को 1-1 विकेट मिला।


टीम इंडिया की बल्लेबाजी
सिर्फ 150 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को ओपनर श्रेयस अय्यर और करुण नायर ने अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन अय्यर अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा सके। अय्यर 21 गेंद में 20 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए। संजू सैमसन का बल्ला भी नहीं चला और वो सिर्फ 10 रन ही बना सके।

इसके बाद कप्तान मनीष पांडे और करुण नायर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया और दोनों ही बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 67 रनों की अहम साझेदारी कर टीम की जीत तय की। करुण नायर ने अर्धशतक लगाते हुए 57 रनों की पारी खेली, कप्तान पांडे ने नाबाद 41 रन बनाए। विकेटकीपर ऋषभ पंत 10 गेंद में ताबड़तोड़ 17 रन बनाकर नाबाद रहे। ये भी पढ़ें-एम एस धोनी से अलग रणनीति के बावजूद 100 फीसदी मैच जीते विराट कोहली?

इससे पहले अपने पहले मैच में इंडिया-ए ने द.अफ्रीका-ए के खिलाफ खराब बल्लेबाजी की थी। इंडिया-ए टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 41.5 ओवरों में 152 रनों पर ही ढेर हो गईथी। मेजबान टीम के लिए हालांकि इस लक्ष्य तक पहुंचना आसान साबित नहीं हुआ। उसने 37.4 ओवरों में 8 विकेट खोकर ये लक्ष्य हासिल किया।

Editor's Pick