- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Tripura u 19 woman cricketer ayanti found dead 4060807
त्रिपुरा की अंडर-19 महिला क्रिकेटर की मौत हुई; संघ सचिव ने कहा- राज्य ने एक प्रतिभावान खिलाड़ी खो दी
त्रिपुरा क्रिकेट संघ के सचिव तिमिर चंदा ने अयंती के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि राज्य ने एक प्रतिभावान खिलाड़ी खो दी।
Published On Jun 17, 2020, 06:03 PM IST
Last UpdatedJun 17, 2020, 06:03 PM IST
त्रिपुरा की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी अयंती रियांग अपने घर पर मृत मिली। मौत के कारण को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।
दैनिक समाचार पत्र ‘सयंदन’ के अनुसार 16 साल की ये क्रिकेटर मंगलवार रात अपने घर की छत से फांसी पर लटकी मिली।
चार भाई-बहनों में सबसे छोटी अयंती पिछले एक साल से त्रिपुरा की अंडर-19 महिला टीम की सदस्य थी और वह राज्य की ओर से अंडर-23 आयु वर्ग के टी20 टूर्नामेंट में भी खेली थी।
वो रियांग जनजाति से ताल्लुक रखती हैं और राजधानी अगरतला से लगभग 90 किमी उदयपुर के तेनानी गांव की रहने वाली हैं।
त्रिपुरा क्रिकेट संघ के सचिव तिमिर चंदा ने अयंती के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि राज्य ने एक प्रतिभावान खिलाड़ी खो दी।