न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की शर्मनाक हार का ट्विटर पर उड़ा मजाक

अबू धाबी टेस्ट में 176 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान टीम 4 रन से मैच हार गई।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 19, 2018, 06:06 PM IST

Published On Nov 19, 2018, 06:06 PM IST

Last UpdatedNov 19, 2018, 06:06 PM IST

New Zealand © Getty Images

अबू धाबी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ चार रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट डेब्यू कर रहे स्पिनर एजाज पटेल ने पांच विकेट हॉल लेकर पाक बल्लेबाजी को बिखेर दिया। एक समय 130/4 पर खेल रही पाकिस्तान टीम 171 पर सिमट गई।

मैच खत्म होने के बाद जहां एजाज पटेल और कीवी टीम की ऐसी दबाव भरी स्थिति में डटे रहकर शानदार प्रदर्शन करने के लिए तारीफें मिल रही हैं। दिग्गज क्रिकेटरों वीवीएस लक्ष्मण, ब्रैंडन मैक्कुलम, ब्रैंडन टेलर और रसेल ऑर्नॉल्ड ने कप्तान केन विलियमसन और न्यूजीलैंड को जीत की बधाई दी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

 

 

 

वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी बल्लेबाजों का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। खास तौर पर फैंस के निशाने पर अजहर अली हैं, जो आखिरी समय तक क्रीज पर रहे लेकिन 4 रन भी ना बा सके। वहीं पारी की शुरुआत में बाबर आजम को रन आउट कराने के लिए भी उनकी आलोचना की जा रही है।

 

 

 

 

Editor's Pick