• Home
  • News
  • Twitterati celebrate Yuvraj Singh’s 36th birthday

युवराज सिंह के 36वें जन्मदिन पर खुशी से उमड़ा ट्विटर

भारतीय क्रिकेटर का जन्म 12 दिसंबर 1981 को हुआ था।

Edited By : Gunjan Tripathi |Dec 12, 2017, 12:54 PM IST

Published On Dec 12, 2017, 12:54 PM IST

Last UpdatedDec 12, 2017, 12:54 PM IST

भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह आज 36 साल के हो गए। भारतीय टीम के इस फाइटर को सोशल मीडिया पर ढेरों बधाइयां मिली। पूर्व खिलाड़ी और फैंस ने युवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले इस बल्लेबाज ने टीम इंडिया को कई बड़ी सफलताएं दिलाई हैं। युवराज 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। भारत में आयोजित हुए 2011 विश्व कप के दौरान ही युवराज को कैंसर की बीमारी का पता चला था। टूर्नामेंट के दौरान यूवी खून की उल्टियां कर रहे थे लेकिन जीत के जुनून ने उन्हें टूर्नामेंट छोड़ने से रोक दिया और आखिरकार भारत ये खिताब जीत गया।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/wwe-superstar-john-cena-shares-rahul-dravids-post-on-his-instagram-668737″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बीसीसीआई के आधिकारिक अकाउंट से भारतीय टीम के इस ऑलराउंडर को जन्मदिन की बधाई दी गई। वहीं युवराज के दोस्त और पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने उनकी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर के साथ ट्वीट में कैफ ने लिखा, “मेरी जिंदगी के कभी अलग ना होने वाले हिस्से को जन्मदिन मुबारक। तुम्हें जिेंदगी में सब कुछ मिले। दुआ है कि ये साल तुम्हारे लिए बेहद अच्छा रहे।” पार्थिव पटेल और प्रज्ञान ओझा ने भी ट्विटर के जरिए युवराज को जन्मदिन की बधाई दी।

 

 

 

 

 

साल 2012 में पद्मश्री का खिताब पा चुके युवराज सिंह क्रिकेट से पहले स्केटिंग किया करते थे। इतना ही नहीं उन्होंने स्केटिंग में अंडर-14 रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप जीती थी। हालांकि बाद में उन्होंने सारा ध्यान क्रिकेट पर लगा दिया।

Editor's Pick