- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Two Consecutive hundreds for Sai Sudharsan vs Sri Lanka A in Unofficial Test Series
INDA VS SLA: साई सुदर्शन ने जड़ा लगातार दूसरा शतक, पडिक्कल ने भी खेली दमदार पारी
देवदत्त पड्डिकल भी शतक के करीब हैं. वह 151 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 94 रन बनाकर खेल रहे हैं. सुदर्शन और पड्डिकल के बीच अब तक 181 रन की साझेदारी हो चुकी है.
Published On Jul 03, 2026, 08:24 PM IST
Last UpdatedJul 03, 2026, 08:24 PM IST
Sai Sudharsan century
INDA VS SLA: साई सुदर्शन के लगातार दूसरे शतक और देवदत्त पडिक्कल के नाबाद 94 रन की पारी की मदद से भारत ए ने श्रीलंका ए के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट के दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक अपनी स्थिति मजबूत कर ली है.
दूसरे दिन के खेल की समाप्ति के समय भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 247 रन बना लिए. सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने लगातार दूसरा शतक लगाया. बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 184 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 104 रन बनाकर नाबाद है, जबकि सुदर्शन के साथ क्रीज पर देवदत्त पड्डिकल मौजूद हैं.
सुदर्शन और पड्डिकल के बीच 181 रन की साझेदारी
देवदत्त पड्डिकल भी शतक के करीब हैं. वह 151 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 94 रन बनाकर खेल रहे हैं. सुदर्शन और पड्डिकल के बीच अब तक 181 रन की साझेदारी हो चुकी है.
अमन मोखाड़े ने खेली 38 रन की पारी
भारत को एकमात्र झटका अमन मोखाड़े के रूप में लगा है. सुदर्शन के साथ पारी की शुरुआत करने आए मोखाड़े 48 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके लगाए और सुदर्शन के साथ पहले विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की.
इससे पहले श्रीलंका ए की पहली पारी 366 रन पर समाप्त हुई. श्रीलंका की तरफ से कप्तान सहन अराचिगे ने शानदार शतक लगाया और 207 गेंदों पर 2 छक्कों और 13 चौकों की मदद से 127 रन की पारी खेली। इसके अलावा, नुवानीडू फर्नांडो ने 44 और अंजाला बंडारा ने 42 रन बनाए. भारत की तरफ से गुरनूर बरार औक सारांश जैन ने 4-4 विकेट लिए, यश ठाकुर को 2 विकेट मिला.
ENG VS IND: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, खतरनाक गेंदबाज की वापसी
फिलहाल 119 रन पीछे है टीम इंडिया
तीसरे दिन जब खेल शुरू होगा, तो भारत की नजर श्रीलंका ए पर बड़ी बढ़त लेने की होगी, ताकि दूसरी पारी में दबाव बनाया जा सके, सुदर्शन अपने शतक को बड़ी पारी में बदलने की कोशिश करेंगे, जबकि पड्डिकल भी एक बड़ी पारी खेलने की सोच के साथ उतरेंगे, फिलहाल भारतीय टीम श्रीलंका से 119 रन पीछे है.