• Home
  • News
  • Two men hit Nitish Rana’s wife Saachi Marwah car and followed her

दिल्ली में नीतीश राणा की पत्नी का डर से हुआ सामना, बाइक सवारों ने कार को ठोका

नितीश राणा ने सांची मारवाह से 19 फरवरी 2019 को शादी की थी. नितीश राणा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने सांची से शादी करने से पहले उन्हें लगभग 3 सालों तक डेट किया था.

Edited By : Cricket Country Staff |May 06, 2023, 11:23 AM IST

Published On May 06, 2023, 11:23 AM IST

Last UpdatedMay 06, 2023, 11:23 AM IST

Niish Rana-KKR-IPL

Twitter

क्रिकेटर नितीश राणा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कप्तानी कर रहे हैं. नितीश राणा जब अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं तो ऐसे समय में उनकी वाइफ सांची मारवाह को दिल्ली में एक खौफनाक अनुभव से गुजरना पड़ा. सांची मारवाह ने बताया कि घर लौटते वक्त दिल्ली में उनका बदमाशों ने पीछा किया. उन्होंने बताया कि बाइक सवारों ने न केवल उनका पीछा किया बल्कि उनकी कार को भी टक्कर मारी. सांची ने इस घटना की जानकारी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है.

सांची की इंस्टाग्राम स्टोरी के मुताबिक, सांची ने जब इस घटना की शिकायत दिल्ली पुलिस से करनी चाही, तो उन्हें जवाब मिला कि आप सही सलामत घर पहुंच चुकी हैं तो अब इसकी कोई जरुरत नहीं है. साथ ही उन्हें पुलिस ने अगली बार गाड़ी का नंबर नोट करने लेने की भी सलाह दे डाली.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सांची ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बदमाशों की एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें 2 लोगों को बाइक पर उनका पीछा करते देखा जा सकता है. उन्होंने लिखा, “दिल्ली में एक दिन मैं काम से घर वापस आ रही थी तो इन लोगों ने मेरी कार को टक्कर मारना शुरू कर दिया! बिना किसी कारण के इन लोगों ने मेरा पीछा किया और जब मैंने शिकायत की तो पुलिस ने मुझे फोन पर कहा- ‘तो अब आप सुरक्षित घर पहुंच चुकी हैं तो, इसे जाने दो!”

 

गौरतलब है कि नितीश राणा ने सांची मारवाह से 19 फरवरी 2019 को शादी की थी. नितीश राणा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने सांची से शादी करने से पहले उन्हें लगभग 3 सालों तक डेट किया था. नितीश राणा घरेलू क्रिकेट दिल्ली की टीम की ओर से खेलते हैं लेकिन IPL में लंबे समय से KKR का हिस्सा हैं.

Editor's Pick