- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Two South Africa men’s cricketers test positive for COVID-19
दक्षिण अफ्रीका के 2 क्रिकेटर हुए कोरोना पॉजिटिव, नाम का खुलासा नहीं
कोविड19 के कारण 117 दिन बाद इंटरनेशनल क्रिकेट की मैदान पर वापसी हुई है
Published On Aug 20, 2020, 03:39 PM IST
Last UpdatedAug 20, 2020, 03:39 PM IST
दक्षिण अफ्रीका की पुरुष क्रिकेट टीम के 2 खिलाड़ी कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। ये खिलाड़ी खास तौर पर आयोजित ‘कल्चर कैंप’ में भाग नहीं ले सकेंगे। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (Cricket South Africa) ने खिलाड़ियों के नाम का खुलासा नहीं किया।
England vs Pakistan 3rd Test: साउथैम्प्टन टेस्ट में ये हो सकता है दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन
ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार सीएसए ने कुकुजा में 18 से 22 अगस्त तक टीम के शिविर से पहले 50 खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के टेस्ट कराए थे। इसमें 32 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
बोर्ड ने गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा ,‘दो खिलाड़ी कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं जिनके विकल्प की घोषणा नहीं की गई है। जो शिविर में भाग नहीं ले पा रहे वे ऑनलाइन इससे जुड़ेंगे।’
कोच लैंगर ने बताया उस्मान ख्वाजा, डार्सी शॉर्ट को टीम से बाहर करने का कारण
इन दोनों खिलाड़ियों को पृथकवास में भेज दिया गया है। सीएसए ने जुलाई में महिला क्रिकेट टीम का ट्रेनिंग कैंप भी आयोजित किया था जिसमें तीन सदस्य और सपोर्ट स्टाफ कोविड 19 जांच में पॉजिटिव पाए गए थे।
कोरोनावायरस महामारी के कारण पिछले कई महीनों से क्रिकेट की सभी गतिविधियां ठप्प थीं लेकिन अब धीरे धीरे मैच शुरू हो रहे हैं।