add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: पहली बॉल पर 'लकी' छक्का, फिर जसप्रीत बुमराह ने बजाया पाकिस्तान का बैंड, एक ही ओवर में झटके दो बड़े विकेट

बुमराह ने पहले सैम अयूब और फिर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा को अपना शिकार बनाया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 15, 2026 9:44 PM IST

Jasprit Bumrah double strike: भारत और पाकिस्तान की टीम रविवार को टी-20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने हुई. भारत ने इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए. पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 176 रन का टारगेट था, मगर पाकिस्तान की टीम को जसप्रीत बुमराह ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर बैकफुट पर धकेल दिया.

जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान की पारी के दूसरे ही ओवर में पहली बॉल पर छक्का खाने के बाद भी दो विकेट लेकर पाकिस्तान की हालत पतली कर दी. बुमराह ने इस ओवर में पहले सैम अयूब और फिर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा को अपना शिकार बनाया. पाकिस्तान ने टीम ने इस मैच में 10 रन के अंदर तीन विकेट गंवा दिए जो भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में टीम का सबसे कम स्कोर है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बुमराह ने सैम अयूब- सलमान अली को बनाया शिकार

दूसरे ओवर की पहली बॉल पर छक्का लगा, गेंद बल्ले से लगकर विकेट के पीछे छह रन के लिए गई, मगर इसके बाद बुमराह ने वापसी की. दूसरी बॉल जाकर सैम अयूब के पैड पर लगी, जिसके बाद अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया. अयूब ने गेंद को लेग साइड में खेलने का प्रयास किया था, जब तक बल्ला आता तब तक गेंद पैड से जा लगी. पाकिस्तान ने रिव्यू भी गंवा दिया. इसके बाद ओवर की आखिरी बॉल पर सलमान आगा भी चलते बने. मिडिल स्टंप की लाइन में शॉर्ट ऑफ गुड लेंथ गेंद को सलमान आगा लेग साइड में खेलने गए लेकिन वह जल्दी खेल बैठे और गेंद मिडऑन की दिशा में खड़ी हो गई और हार्दिक ने एक आसान कैच पूरा किया.

बुमराह ने की भुवनेश्वर कुमार की बराबरी

बुमराह ने दो विकेट के साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 मैच में 11 विकेट हासिल कर लिए हैं. उन्होंने भुवनेश्वर कुमार की बराबरी कर ली है, जिनके नाम भी पाकिस्तान के खिलाफ 11 विकेट लेने का रिकॉर्ड था. हार्दिक पांड्या 16 विकेट के साथ इस लिस्ट में टॉप पर हैं.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/