add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

अंडर-19 वर्ल्ड कप : शफिकुल्ला घाफरी के 'छक्के' से अफगानिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को चौंकाया

अफगानिस्तान ने अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप का आगाज शानदार तरीके से किया है। डायमंड ओवल मैदान पर शुक्रवार को खेले गए विश्व कप के पहले मैच में अफगानिस्तान ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया। तीन, चार, पांच हर नंबर पर सफल हुए केएल राहुल, फैंस ने कहा ऑल-इन-वन छह विकेट लेने...

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - January 17, 2020 8:11 PM IST

अफगानिस्तान ने अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप का आगाज शानदार तरीके से किया है। डायमंड ओवल मैदान पर शुक्रवार को खेले गए विश्व कप के पहले मैच में अफगानिस्तान ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया।

तीन, चार, पांच हर नंबर पर सफल हुए केएल राहुल, फैंस ने कहा ऑल-इन-वन

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

छह विकेट लेने वाले अफगानिस्तान के लेग स्पिनर शफिकुल्ला घाफरी ने मेजबान टीम के बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया। दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.1 ओवरों में 129 रन बनाकर ढेर हो गई।

आसान से लक्ष्य को अफगानिस्तान अंडर-19 टीम ने 25 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर विश्व कप की विजयी शुरुआत की।

कप्तान फरहान जाखिल (11) 26 के कुल स्कोर पर आउट हो गए। यहां से इब्राहिम जादरान और इमरान ने टीम को 100 के पार पहुंचाया। इमरान 57 के निजी स्कोर पर आउट हुए। 48 गेंदों की पारी में नौ चौके लगाने वाला यह बल्लेबाज जब आउट हुआ तब अफगानिस्तान का स्कोर 106 रन था।

घर से बाहर 500 टेस्‍ट खेलने वाली पहली टीम बनी इंग्‍लैंड, जीते इतने मुकाबले

जादरान भी 128 के कुल स्कोर पर आउट हो गए। उन्होंने 72 गेंदों की पारी में आठ चौके मारे। रहमानुल्लाह तीन और आबिद मोहम्मदी दो रन बनाकर आउट हो गए।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम के सिर्फ तीन बल्लेबाज की दहाई का आंकड़ा छू सके। कप्तान ब्रायस पार्सन्स ने सबसे अधिक 40 रन बनाए। जेरार्ल्ड कोएट्जे ने 38 रनों का योगदान दिया। ल्यूक बेयूफोर्ट ने 25 रन बनाए।

अफगानिस्तान के लिए घाफरी के अलावा नूर अहमद और फजल हक ने दो-दो विकेट लिए।