add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

'U19 क्रिकेट से होगा वैभव सूर्यवंशी को नुकसान', पूर्व क्रिकेटर ने क्यों दिया ऐसा बयान

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज WV Raman ने कहा है कि वैभव सूर्यवंशी के खेल में पहले ही काफी सुधार हो चुका है. और ऐसे में उन्हें अंडर-19 क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 16, 2026 3:44 PM IST

वैभव सूर्यवंशी इन दिनों खूब चर्चा में हैं. 14 साल के इस बल्लेबाज को लेकर तमाम तरह की बातें की जा रही हैं. यह भी कहा जा रहा है कि इस युवा खिलाड़ी को संभालने की जरूरत है. उनके भविष्य को लेकर अभी से योजनाएं बनाई जा रही हैं. वैभव अभी अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेल रहे हैं. लेकिन पूर्व भारतीय बल्लेबाज डब्ल्यूवी रमन ने इस पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पूछा है कि क्या इस वक्त अंडर-19 क्रिकेट खेलने से उन्हें किसी तरह का कोई फायदा होगा.

रमन ने सोशल मीडिया पर अपनी राय जाहिर की. उन्होंने कहा कि जूनियर स्तर पर सूर्यवंशी धमाका कर सकते हैं, काफी असर छोड़ सकते हैं लेकिन जितना आगे वह बढ़ चुके हैं उसके देखते हुए यहां का अनुभव उनके दीर्घकालिक विकास की रफ्तार को धीमा कर सकता है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रमन ने लिखा, ‘यह राय थोड़ी अलोकप्रिय हो सकती है. सूर्यवंशी पहले ही ए सीरीज और आईपीएल में अच्छा खेल दिखा चुके हैं. अब उन्हें अंडर-19 क्रिकेट में मौका देना उनके विकास को धीमा कर सकता है. वह मैच जीत सकते हैं इसमें कोई शक नहीं लेकिन हमें हमेशा बड़ी तस्वीर की ओर देखना चाहिए.’

रमन का यह कॉमेंट आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के शुरू होने के बाद आया है. इस टूर्नामेंट के इतिहास में भारत ने सबसे ज्यादा पांच बार जीत हासिल की है. वहीं गत विजेता ऑस्ट्रेलिया ने चार बार इस टूर्नामेंट को जीता है. भारत को इस बार भी खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. सूर्यवंशी से इस टूर्नामेंट में कमाल करने की उम्मीद है.

सिर्फ 14 साल की उम्र में सूर्यवंशी की तरक्की काफी हटकर रही है. वह इंडिया ए के लिए कई मैच खेल चुके हैं. वह इंडियन प्रीमियर लीग में भी अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. राजस्थान रॉयल्स में उन्हें 2025 की आईपीएल नीलामी में 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था. उन्होंने सिर्फ 14 साल की उम्र में सेंचुरी लगाकर इतिहास रच दिया था. उन्होंने 35 गेंद पर अपना शतक लगाया. आईपीएल के पहले सीजन में उन्होंने 252 रन बनाए. उनका स्ट्राइक-रेट 200 से ऊपर रहा.

एज-ग्रुप क्रिकेट में वैभव का दबदबा साफ नजर आ रहा है. सूर्यवंशी ने अंडर-19 एशिया कप में यूएई के खिलाफ उन्होंने 171 रन की पारी खेली थी. इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी शतक लगाया था. उन्होंने वर्ल्ड कप के वॉर्म-अप मैच में 96 रन बनाए थे. उनके खेल को देखते हुए अभी से उनसे काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं.