add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

U19 World Cup 2022: कप्तान धुल के अर्धशतक, विक्की ओस्तवाल के 5-विकेट हॉल की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 45 रन से हराया

भारत के दिए 233 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम 45.4 ओवर में 187 रन पर ढेर हो गई।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - January 16, 2022 9:06 AM IST

कप्तान यश धूल (Yash Dhull) की अर्धतकीय पारी के बाद विक्की ओस्टवाल के शानदार पांच विकेट हॉल की मदद से टीम इंडिया शनिवार को  अंडर-19 विश्व कप में ग्रुप बी मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 45 रन से जीत दर्ज की। भारत के दिए 233 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को विक्की ओस्टवाल (Vicky Ostwal) और राज बावा (Raj Bawa) ने मिलकर 45.4 ओवर में 187 रन के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया।

ओस्टवाल ने 10 ओवर में 28 रन देकर पांच विकेट हॉल लिया। जबकि राज बावा ने 6.4 ओवर में 47 रन देकर चार विकेट हासिल किए। दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक 65 रन डेवाल्ड ब्रेविस ने बनाए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम कप्तान धुल (82) के अर्धशतक के बावजूद 46.5 ओवर में 232 रन पर सिमट गई। बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने 11 रन के स्कोर पर सलामी बल्लेबाजों अंगक्रिश रघुवंशी (05) और हरनूर सिंह (01) के विकेट गंवा दिए थे।

कप्तान  धुल और एस राशिद (31) ने तीसरे विकेट के लिये 71 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। धुल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्होंने रन आउट होने से पहले 100 गेंद की अपनी पारी के दौरान 11 बार गेंद सीमारेखा के पार कराई।

TRENDING NOW

धुल अपने छोर पर डटे थे, निशांत सिंधू ने 25 गेंद में 27 रन की उपयोगी पारी खेली लेकिन ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। उनके जाने के बाद राज बावा (13) भी जल्दी आउट हो गए। धुल आउट होने वाले छठे खिलाड़ी रहे। उनके जाने के बाद कौशल ताम्बे ने 35 रन का महत्वपूर्ण योगदान किया।

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों में मैथ्यू बोस्ट सबसे सफल रहे जिन्होंने नौ ओवर में 40 रन देकर तीन विकेट झटके। अफिवे मयांडा और डेवाल्ड ब्रेविस ने दो दो विकेट चटकाए।