U19 World Cup: अफगानिस्तान से हारते-हारते बचा न्यूजीलैंड, एक विकेट से रोमांचक जीत
NZ VS AFG: अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 21.3 ओवर में 91 रन पर ढेर हो गई, न्यूजीलैंड की टीम ने इस आसान लक्ष्य को हासिल करने में नौ विकेट गंवा दिए.
Published On Jan 23, 2024, 07:57 PM IST
Last UpdatedJan 23, 2024, 07:57 PM IST
(Photo-Twitter)
अंडर-19 विश्व कप में मंगलवार को बड़ा उलटफेर होते-होते बचा. अफगानिस्तान की टीम ने न्यूजीलैंड (NZ VS AFG) जैसी मजबूत टीम के पसीने छुड़ा दिए और न्यूजीलैंड की टीम किसी तरह एक विकेट से मुकाबले को अपने नाम किया. अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 21.3 ओवर में 91 रन पर ढेर हो गई, न्यूजीलैंड की टीम ने इस आसान लक्ष्य को हासिल करने में नौ विकेट गंवा दिए. न्यूजीलैंड ने 28.2 ओवर में मुकाबले को एक विकेट से जीता.
91 रन पर ढेर हुई अफगानिस्तान की टीम
अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 91 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. टीम के सिर्फ दो बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके. मैट रोव ने आठ ओवर में दो मेडन के साथ 21 रन देकर पांच विकेट चटकाए.
न्यूजीलैंड के पसीने छूटे
इस आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 23 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए. 23 रन पर ही लगातार तीन विकेट गिरे. तीन बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके. कप्तान ऑस्कर जॉनसन (26 रन) ने न्यूजीलैंड की उम्मीदों का जिंदा रखा, मगर दूसरे छोर से नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे. 28 ओवर में न्यूजीलैंड ने आठ विकेट पर 90 रन बनाए थे, मगर 29वें ओवर की पहली बॉल पर बल्लेबाज रन आउट हो गए, जिससे मैच और रोमांचक हो गया, मगर इसके बाद गेंदबाजी में कमाल दिखाने वाले मैट रोव ने दो रन बनाकर टीम को रोमांचक जीत दिलाई. मैट रोव पांच रन बनाकर नाबाद रहे. न्यूजीलैंड के भी सिर्फ दो बल्लेबाज भी दहाई का आंकड़ा छू सके. मैट रोव को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.
