add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

पाकिस्तान को लगेगा तगड़ा झटका, PSL मैच की मेजबानी का ऑफर ठुकरा सकती है यूएई

पीसीबी ने कहा है कि पीएसएल के आखिरी आठ मैच, जो पहले रावलपिंडी, मुल्तान और लाहौर में होने थे, अब यूएई में आयोजित किए जाएंगे

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - May 9, 2025 6:14 PM IST

UAE set to decline PCB request to host PSL: पाकिस्तान सुपर लीग 2025 के बचे हुए मैचों को यूएई में आयोजित करने की पीसीबी के मंसूबे को बड़ा झटका लग सकता है. भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव के कारण अमीरात क्रिकेट बोर्ड पीसीबी के अनुरोध को रिजेक्ट कर सकता है. अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से जुड़े एक सूत्र ने इसके संकेत दिए हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की थी कि पीएसएल 2025 यूएई में आयोजित किया जाएगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बीसीसीआई से यूएई क्रिकेट से अच्छे संबंध

सूत्र ने कहा, हाल के वर्षों में अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 के ‘भारत’ संस्करण, आईपीएल के संस्करणों के साथ-साथ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान भारत के मैचों की मेजबानी करते हुए बीसीसीआई के साथ मजबूत संबंध बनाए हैं. दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का मुख्यालय भी है, जिसका नेतृत्व वर्तमान में बीसीसीआई के पूर्व सचिव जय शाह कर रहे हैं. यूएई में विविधतापूर्ण दक्षिण एशियाई आबादी है जो क्रिकेट का आनंद लेती है. ऐसी तनावपूर्ण परिस्थितियों के बीच पीएसएल जैसे टूर्नामेंट की मेजबानी करना सौहार्द को बिगाड़ सकता है, सुरक्षा जोखिम पैदा कर सकता है और समुदायों के बीच अनावश्यक तनाव पैदा कर सकता है.

पीसीबी ने यूएई में मैच आयोजित कराने की कही है बात

पीसीबी ने कहा है कि पीएसएल के आखिरी आठ मैच, जो पहले रावलपिंडी, मुल्तान और लाहौर में होने थे, अब यूएई में आयोजित किए जाएंगे. एक बयान में कहा गया कि मैचों का कार्यक्रम, डेट, वेन्यू जल्द साझा किया जाएगा. गुरुवार को पीसीबी ने रावलपिंडी स्टेडियम में पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच निर्धारित मैच को रद्द कर दिया. इस स्टेडियम में गुरुवार को ड्रोन हमले हुए थे.