यूएई ने गेंदबाजों के दम पर नेपाल के खिलाफ दुबई वनडे 3 विकेट से जीता
तीन मैचों की सीरीज में मेजबान यूएई ने 1-0 की बढ़त बना ली है।
Published On Jan 25, 2019, 06:13 PM IST
Last UpdatedJan 25, 2019, 06:13 PM IST
Mohammad-Naveed © AFP (file image)
मध्यम गति के गेंदबाज मोहम्मद नावीद और आमिर हयात की शानदार गेंदबाजी के दम पर मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने पहले वनडे में नेपाल को 3 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
पढ़ें: ट्विटर पर पछतावा दिखाने के बाद एंडिल फेहलुकवाओ से माफी मांगने पहुंचे सरफराज अहमद
नेपाल की ओर से रखे गए 114 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम ने 32.1 ओवर में 7 विकेट पर 116 रन बनाए। यूएई की ओर से गुलाम शब्बीर ने सबसे अधिक 30 रन की पारी खेली जबकि आमिर हयात ने नाबाद 24 रन बनाए।
पढ़ें: हनुमा और रहाणे शतक से चूके, इंडिया ए ने इंग्लैंड लॉयंस को 138 रन से रौंदा
यूएई ने टॉस जीतकर नेपाल को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। यूएई के गेंदबाजों ने नेपाल को 113 रन पर ढेर कर दिया। नेपाल की ओर से सोमपाल ने 30 जबकि आरिफ शेख ने 25 रन बनाए। कप्तान पारस खादका 20 रन बनाकर आउट हुए। संदीप लामिछाने ने 15 रन का योगदादन दिया।
यूएई की ओर से मोहम्मद नावीद और आमिर हयात ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि इमरान हैदर ने दो विकेट चटकाए। कादिर अहमद के खाते में एक विकेट गया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 68 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। इमरान हैदर ने नाबाद 18 रन की पारी खेली। नेपाल की ओर से करन केसी, संदीप लामिछाने और खादका ने दो-दो विकेट निकाले।