- क्रिकेट न्यूज़
- News
- UAE vs Nepal, 1st T20I: Nepal’s Sundeep Jora creates history, becomes youngest batsman to hit half-century in T20I
नेपाल के संदीप जोरा ने सबसे कम उम्र में लगाया अर्धशतक
संदीप के अर्धशतक के बावजूद नेपाल को यूएई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
Published On Feb 01, 2019, 05:24 PM IST
Last UpdatedFeb 01, 2019, 05:24 PM IST
Sundeep-Jora @Facebook
नेपाल के प्रतिभावान क्रिकेटर संदीप जोरा ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने का विश्वकीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।
पढ़ें: नेपाल के 16 साल के रोहित ने रचा इतिहास, तेंदुलकर को पीछे छोड़ा
संदीप ने ये उपलब्धि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले टी-20 मैच में गुरुवार को हासिल की।
17 साल 103 दिन के जोरा ने अपने डेब्यू टी-20 मैच में 46 गेंदों पर नाबाद 53 रन की पारी खेली। इससे पहले ये रिकॉर्ड कनाडा के हिरल पटेल के नाम था जिन्होंने 18 साल 177 दिन की उम्र में ये रिकॉर्ड कायम किया था।
Nepal’s Sundeep Jora has become the youngest man to score a T20I fifty at the age of 17 years, 103 days with 53* on debut, but it wasn’t enough to stop UAE claiming a 21-run victory in the 1st T20I in Dubai.#UAEvNEP scorecardhttps://t.co/kds3bCLVqu pic.twitter.com/nekXry6lCF
— ICC (@ICC) January 31, 2019
दुबई के आईसीसी अकादमी में खेले गए इस मैच में जोरा ने अपनी अर्धशतकीय पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया।
पढ़ें: नेपाल क्रिकेट टीम बनीं वनडे इंटरनेशनल खेलने वाली 27वीं टीम

संदीप के अर्धशतक के बावजूद नेपाल को यूएई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। यूएई ने नेपाल को 21 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
यूएई की ओर से रखे गए 154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम 7 विकेट पर 132 रन ही बना सकी।
एक सप्ताह पहले नेपाल के रोहिल पॉडेल वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने वाले दुनिया के युवा क्रिकेटर बने थे। रोहित ने यूएई के खिलाफ 58 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली थी। रोहित ने ये कारनामा 16 साल और 146 दिन की उम्र में किया था।
इस मैच को नेपाल ने अपने नाम किया था।