×

UAE के बल्लेबाज का धमाका, महज इतनी गेंदों में ठोका शतक, तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

आसिफ के तूफानी शतक के दम पर UAE की टीम 50 ओवरों में 6 विकेट पर  310 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफल रही.

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - March 16, 2023 2:39 PM IST

वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में एक नया नाम जुड़ गया है. ये खिलाड़ी एक ऐसी टीम से आते हैं जिसके पास टेस्ट टीम का भी दर्जा नहीं है. हम बात कर रहे हैं आसिफ खान की जो संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE से ताल्लुक रखते हैं. आसिफ खान ने महज 41 गेंदों पर वनडे में शतक जड़ने का बड़ा कारनामा कर दिया है. उन्होंने नेपाल के खिलाफ आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 के मैच में बल्ले से कहर बरपाते हुए ये शतक लगाया जो एसोसिएट देश की ओर से किसी भी खिलाड़ी का अब तक का सबसे तेज शतक है.

नेपाल के कीर्तिपुर में खेले गए इस मुकाबले में आसिफ खान ने 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 11 छक्के और 4 चौकों की मदद से नाबाद 101 रनों की पारी खेली. इस तरह आसिफ वनडे इतिहास में चौथा सबसे तेज शतक जड़ने का कमाल कर दिया. उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए ये मुकाम हासिल किया. बाउचर ने 44 गेंदों पर साल 2006 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे में शतक लगाया था.

वनडे में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम है जिन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 31 गेंदों पर सैकड़ा लगाया था. इस मामलें मे में दूसरे नंबर पर कोरी एंडरसन और फिर शाहिद अफरीदी है.

 

आसिफ के तूफानी शतक के दम पर UAE की टीम 50 ओवरों में 6 विकेट पर  310 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफल रही. आसिफ के अलावा अरविंद ने 94 रनों की पारी खेली. नेपाल की ओर से दीपेंद्र सिंह को 2 सफलता मिली.

वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज

  • 31 – एबी डिविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज, 2015
  • 36 – कोरी एंडरसन बनाम वेस्टइंडीज, 2014
  • 37 – शाहिद अफरीदी बनाम श्रीलंका, 1996
  • 41- आसिफ खान बनाम नेपाल, 2023
  • 44 – मार्क बाउचर बनाम जिम्बाब्वे, 2006

गौरतलब है कि आसिफ खान ने पहली 30 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और फिर अगली 11 गेंदों में शतक पूरा कर लिया. इस तरह आसिफ विरोधी टीम की सरजमीं पर सबसे कम गेंदों में शतक ठोकने वाले बल्लेबाज बन गए. इससे पहले ये रिकॉर्ड ब्रायन लारा के नाम था. लारा ने साल 1999 में बांग्लादेश में 45 गेंदों में शतक लगाया था. अफरीदी ने भी 45 गेंदों पर भारत के खिलाफ कानपुर में वनडे सैकड़ा जमाया था.